लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग शुरू, बाबुल सुप्रियो व TMC के दो मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

By भाषा | Updated: April 10, 2021 07:36 IST

चौथे चरण की 44 सीटों पर संवेदनशील स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सीएपीएफ की कम से कम 789 कंपनियां तैनात किया है।

Open in App
ठळक मुद्देटॉलीगंज सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास से है।राज्य के शिक्षा मंत्री और बेहला पश्चिम सीट से वर्तमान विधायक पार्थ चटर्जी का किस्मत भी चौथे चरण के दौरान ईवीएम में कैद होगा।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज (शनिवार) को चौथे चरण में पांच जिलों की 44 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इन सभी सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया था।

दक्षिण बंगाल के हावड़ा (भाग दो), दक्षिण 24 परगना (भाग तीन), हुगली (भाग दो) और उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार में शुक्रवार को होने वाले चुनाव में 1,15,81,022 मतदाता 373 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में 58,82,514 पुरुष, 56,98,218 महिलाएं और ‘थर्ड जेंडर’ के 290 सदस्य शामिल हैं।

मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। इन सीटों पर 15,940 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं। इस चरण में हावड़ा की नौ, दक्षिण 24 परगना की 11, अलीपुरद्वार की पांच, कूचबिहार की नौ और हुगली की 10 सीटों पर मतदान होगा।

इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में बंगाल रणजी के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी (शिबपुर सीट, तृणमूल कांग्रेस) और राज्य के शिक्षा मंत्री और बेहला पश्चिम सीट से वर्तमान विधायक पार्थ चटर्जी शामिल हैं। इसके अलावा टॉलीगंज सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास से है।

बेहला पूर्व सीट पर भाजपा की उम्मीदवार पायल सरकार का मुकाबला रत्ना चटर्जी से है जो शहर के पूर्व महापौर और अग्निशमन मंत्री शोभन चटर्जी की पत्नी हैं। राज्य के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और वह दोमजुर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हुगली के चिन्सुराह सीट पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी चुनावी मैदान में हैं।

चौथे चरण की 44 सीटों पर संवेदनशील स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सीएपीएफ की कम से कम 789 कंपनियां तैनात किया है। कूचबिहार में सबसे ज्यादा 187 कंपनियां तैनात की जाएंगी।  

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोटीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos