लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या मामले में सीआईडी के आरोपपत्र में 10 लोगों के नाम

By भाषा | Updated: January 2, 2021 08:36 IST

Open in App

कोलकाता, दो जनवरी पश्चिम बंगाल में सीआईडी ने भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या मामले में शुक्रवार दोपहर को बैरकपुर अदालत में आरोपपत्र जमा किया, इसमें कम से कम 10 लोगों के नाम हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य की जांच एजेंसी ने शुक्ला की हत्या के 87 दिन बाद आरोपपत्र जमा किया है। इसमें 12 अन्य संदिग्धों के भी नाम हैं, जिनमें से दो तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं और इनका ताल्लुक बैरकपुर तथा टीटागढ़ से है।

अधिकारी के अनुसार अगर इन 12 संदिग्धों की भूमिका हत्या मामले में अहम पाई गई तो एजेंसी बाद में एक पूरक आरोप पत्र दायर करेगी।

सीआईडी ने हत्या में कथित लिप्तता के आरोप में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्ला बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के करीबी सहयोगी थे और बाइक सवार हमलावरों ने पिछले साल चार अक्टूबर को टीटागढ़ में पार्टी कार्यालय के सामने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos