लाइव न्यूज़ :

जम्मू: बालाकोट में मारे गए 2 आतंकी क्या डांगरी नरसंहार के दोषी थे? सेना ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताई सच्चाई, जानें पूरा मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 8, 2023 18:53 IST

आपको बता दें कि मारे गए दो आंतकियों पर बोलते हुए सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, ‘डांगरी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए आपरेशन जारी है। और बालाकोट में एलओसी पर सतर्क सैनिकों ने अब तक दो आतंकियों का पता लगाकर कर उन्हें मार गिराया है। इलाके की घेराबंदी कर आगे की कार्रवाई जारी है।’

Open in App
ठळक मुद्देबालाकोट सेक्टर में एलओसी पार करते समय सेना द्वारा दो आतंकवादी मार गिराए गए है।ऐसे में इन आंतकियों को लेकर कुछ अधिकारियों ने अति उत्साही दूसरे दावे कर दिए थे। इस बीच दावे के सामने आने के बाद सेना ने प्रेस कांफ्रेंस कर सच्चाई बताई है।

जम्मू: रविवार की सुबह डांगरी हमले में बचने वाले तथा डांगरी के निवासियों को चाहे कुछ घंटों की ही खुशी मिली थी कि डांगरी नरसंहार में शामिल दो आतंकियों को मार गिराने की खबरों से सोशल मीडिया उछाले मार रहा था। लेकिन यह खुशी का गुब्बारा दोपहर को उस समय फूट गया जब सेना ने यह दावा किया कि उसके जवानों ने एलओसी पार करने की कोशिश करने वाले दो घुसपैठियों को ढेर किया है।

सेना ने क्या कहा था

सेना के अनुसार, दोनों आतंकी कल रात को ही उस समय मारे गए थे जब उसके जवानों ने बालाकोट सेक्टर में एलओसी पार करने की हरकत देख गोलियां दागी थीं और कुछ मोर्टार भी चलाए थे। इसके प्रति आधिकारिक तौर पर रात को कहा गया था कि अब तलाशी अभियान सुबह आरंभ किया जाएगा।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने क्या ट्वीट किया था

ऐसे में सुबह सेना की व्हाइट नाइट कोर की ओर से जारी ट्विट ने कईयों के चेहरे पर खुशी ला दी थी। दरअसल यह ट्विट दो मामलों को एक साथ जोड़ देने की गलफहमी को जन्म दे गया था। व्हाइट नाइट कोर का ट्विट कहता था कि ‘डांगरी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए आपरेशन जारी है। और बालाकोट में एलओसी पर सतर्क सैनिकों ने अब तक दो आतंकियों का पता लगाकर कर उन्हें मार गिराया है। इलाके की घेराबंदी कर आगे की कार्रवाई जारी है।’

मामले में सेना ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताई सच्चाई

दरअसल, इस ट्विट में लिखी दो अलग अलग बातों को आपस में जोड़ कर कुछ अति उत्साही अधिकारियों ने यह दावा आरंभ कर दिया था कि डांगरी हमले में शामिल दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। नतीजतन सोशल मीडिया के खबरिया चैनलों में इसके प्रति चलने वाली खबरों और ब्रेकिंग न्यूजों को उसी समय विराम मिला जब सेना ने दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर सच्चाई बताई कि दोनों मामले अलग थे और डांगरी व बालाकोट के बीच 65 किमी का फासला भी था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएलओसीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए