लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक बाजारों को खुलने की अनुमति दी गई : दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:49 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय को आप सरकार ने मंगलवार को सूचित किया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोविड-19 महामारी के दौरान सभी अधिकृत साप्ताहिक बाजारों को खुलने की अनुमति दे दी है।उच्च न्यायालय ने दोहराया कि साप्ताहिक बाजारों के दुकानदार सुनिश्चित करें कि यदि उनका पहले कोविड रोधी टीकाकरण नहीं हुआ है तो वे जल्द से जल्द टीकाकरण करा लें। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने इस विषय पर खुशी जताई कि दिल्ली सरकार ने इन साप्ताहिक बाजारों में आरएटी और आरटी-पीसीआर जांच का प्रस्ताव भी किया है। उच्च न्यायालय ने यह उल्लेख करते हुए याचिका का निपटारा कर दिया कि याचिकाकर्ता ‘साप्ताहिक पटरी बाजार एसोसिएशन’ की शिकायत का समाधान हो गया है। दिल्ली सरकार के वकील ने सूचित किया कि डीडीएमए ने राष्ट्रीय राजधानी में अब नौ अगस्त से सभी अधिकृत साप्ताहिक बाजारों को खुलने की अनुमति दे दी है। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने कोविड रोधी प्रतिबंधों की वजह से साप्ताहिक बाजारों को 50 प्रतिशत दुकानदारों तथा प्रत्येक निकाय क्षेत्र में एक बाजार खुलने की शर्त के साथ काम करने की अनुमति दी थी। अदालत ने दो अगस्त को दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर एसोसिएशन की याचिका पर जवाब देने को कहा था। याचिका में मॉल और बाजारों को खोलने, लेकिन साप्ताहिक बाजारों को न खोलने के अधिकारियों के फैसले को चुनौती दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos