लाइव न्यूज़ :

Weather Update: जाजपुर में 'लू' ने किया बेहाल, आठ चमगादड़ों की मौत, शेष चमगादड़ों पर पानी का छिड़काव कर बचाने का प्रयास, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 11:36 IST

Weather Update: अधिकारी ने बताया कि धर्मशाला प्रखंड अंतर्गत कबातबंधा गांव में पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक गर्मी के कारण चमगादड़ों की मौत हो रही है। इस गांव में चमगादड़ों की बहुतायत है और स्थानीय लोग इनको सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी की वजह से चमगादड़ मर रहे हैं जिसके बाद हम गांव पहुंचे।कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए उन पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं।चमगादड़ रात में जागते हैं और दिन में पेड़ों से लटकते हैं।

Weather Update: ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव में 'लू' जैसे हालात के कारण कम से कम आठ चमगादड़ों की मौत हो गई तथा शेष चमगादड़ों पर पानी का छिड़काव कर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि धर्मशाला प्रखंड अंतर्गत कबातबंधा गांव में पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक गर्मी के कारण चमगादड़ों की मौत हो रही है। इस गांव में चमगादड़ों की बहुतायत है और स्थानीय लोग इनको सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। स्थानाय वन अधिकारी मोहम्मद शाकिर हुसैन ने सोमवार को कहा, "ग्रामीणों ने हमें सूचित किया कि गर्मी की वजह से चमगादड़ मर रहे हैं जिसके बाद हम गांव पहुंचे।

हम पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए उन पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "चमगादड़ रात में जागते हैं और दिन में पेड़ों से लटकते हैं। चूंकि चमगादड़ दिन के समय गर्मी के सीधे संपर्क में होते हैं, इसलिए उन पर इसका असर होता है।" हुसैन ने कहा कि कबातबंधा में चमगादड़ों पर पानी का छिड़काव तब तक जारी रहेगा जब तक कि मौसम में सुधार नहीं हो जाता।

कबातबंधा के एक ग्रामीण केशब चंद्र साहू ने कहा, "हम चमगादड़ों की रक्षा कर रहे हैं क्योंकि हम उन्हें पवित्र मानते हैं।" मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शहर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

इसके अलावा, बौध और नुआपाड़ा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 43.4 डिग्री सेल्सियस, तलचर और संबलपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस, टिटलागढ़ और अंगुल में 43.1 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर में 43 डिग्री सेल्सियस, कटक में 41.6 डिग्री सेल्सियस और भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी, आंतरिक और तटीय भागों में गर्मी का प्रकोप रहा। गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर और संबलपुर के जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में, विशेष राहत आयुक्त ने कहा कि आईएमडी द्वारा जारी मिड-डे बुलेटिन के अनुसार, इन जिलों में एक या दो स्थानों पर 19 अप्रैल की सुबह साढ़े आठ बजे तक 'लू' की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि, प्रचंड गर्मी के बीच, आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि ओडिशा में कई स्थानों पर अगले पांच दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCyclone Ditwah: दक्षिणी भारत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारतदिल्ली में बढ़ी ठंड?, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार, तापमान 24.3 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा का असर, झमाझम बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, भूस्खलन की कोई संभावना नहीं

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सारे एग्जाम पोस्टपोन, उड़ानें रद्द

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए