लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 23 जुलाई तक रेड अलर्ट

By भाषा | Updated: July 20, 2020 17:03 IST

चमोली के पीपलकोटी के पास राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है। घर्मशाला में 62 मिमि बारिश दर्ज की गई है।अधिकारी ने बताया कि मनाली में 28 मिमि, नैना देवी में 26 मिमि, नाहन में 23 मिमि और पालमपुर में 17 मिमि बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही हल्की से तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने अलगे तीन दिन तक प्रदेश के अलग अलग इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है।

देहरादून/धर्मशालाः उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विभाग ने कहा कि 23 जुलाई को राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है। पूरे राज्य में 23 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच, चमोली के पीपलकोटी के पास राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है। घर्मशाला में 62 मिमि बारिश दर्ज की गई है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि मनाली में 28 मिमि, नैना देवी में 26 मिमि, नाहन में 23 मिमि और पालमपुर में 17 मिमि बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि नूरपुर और धर्मपुर में नौ-नौ मिमि बारिश हुई है। जोगिंदरनगर में सात मिमि, राजगढ़ और कोठी में छह मिमि, बिलासपुर में चार मिमि तथा केलांग में तीन मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई है।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जतायी

उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही हल्की से तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने अलगे तीन दिन तक प्रदेश के अलग अलग इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है। प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को हल्की से तेज बारिश हुयी। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाको में कुछ स्थानों पर अधिक तो अन्य कुछ स्थानों पर बहुत अधिक बारिश दर्ज की गयी।

इस बीच विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि 21 जुलाई को पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार 22 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होगी जबकि पश्चिमी इलाको में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है । विभाग ने कहा है कि 23 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डहिमाचल प्रदेशएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष