लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश के 18 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी 

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 10, 2020 16:28 IST

मौसम विभाग ने इसके साथ ही इन सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा.

Open in App
ठळक मुद्देहोशंगाबाद, इंदौर, रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. शिवपुरी मेें 9, भिण्ड, खनियाधाना, भाभरा और तेंदूखेड़ा में 8, सेंधवा में 7, अलीराजपुर, कोलारस एवं कटंगी में 6 सेमी बरसात दर्ज की गई. सागर, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलो में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में भारी बरसात चेतावनी देते हुए कहा आगामी 24 घंटों में इन ज़िलों  के कुछ स्थानों पर कहीं कहीं अति भारी वर्षा भी हो  सकती है.

मौसम विभाग ने इसके साथ ही इन सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा.

होशंगाबाद, इंदौर, रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटोंं में राज्य के बालाघाट में 15, जबेरा में 14, पिछोर में 11, पाटन, जबलपुर, पनागर एवं कट्टीवाड़ा में 10, बारासिवनी, मेहदवानी और शिवपुरी मेें 9, भिण्ड, खनियाधाना, भाभरा और तेंदूखेड़ा में 8, सेंधवा में 7, अलीराजपुर, कोलारस एवं कटंगी में 6 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सागर, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलो में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, मण्डला, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर एवं आगर जिलो में भारी वर्षा  के साथ ही कुछ स्थानों पर साथ ही कहीं-कहीं अति भारी वर्षा  की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने  इसके साथ ही इन जिलों में  गरज चंमक के साथ बिजली चमकने और  गिरने की चेतावनी भी दी  है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालग्वालियरजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी