लाइव न्यूज़ :

वेदर अपडेटः राजस्थान में आफत, तीन दिन तक यलो अलर्ट, बारां में बारिश से गांव टापू में बदला, संपर्क कटा

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 31, 2020 21:42 IST

डूंगरपुर के नथुवापुर में 130 मिमी, बांसवाड़ा के सिरोही के शिवगंज में 98.2 मिमी तथा प्रतापगढ़ में 91 मिमी बारिश हुई है। वहीं रविवार को भी प्रदेश के राणाप्रताप सागर, माही डैम, गांधी सागर और काली सिंध आदि बांधों से गेट खोलकर पानी छोड़ा  गया।

Open in App
ठळक मुद्देबारां जिले का हनोतिया गांव लगातार हो रही बारिश के कारण टापू में परिवर्तित हो गया और गांव का अन्य सभी स्थानों से संपर्क टूट गया।मानसून की अच्छी बारिश से राजस्थान की चंबल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।बारां में नेशनल हाइवे, मेगा हाइवे सहित स्थानीय सड़कें भी बाधित हो गई हैं और नदी के तटीय इलाके के अनेक गांव टापू बन गए हैं।

जयपुरः राजस्थान में इन दिनों मानसून की सक्रियता के कारण अच्छी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के बांसवाड़ा जिले के गढ़ी में सर्वाधिक 132 मिमी, दानपुर में 121 मिमी, लोहारिया में 95 मिमी बारिश हुई है।

वहीं डूंगरपुर के नथुवापुर में 130 मिमी, बांसवाड़ा के सिरोही के शिवगंज में 98.2 मिमी तथा प्रतापगढ़ में 91 मिमी बारिश हुई है। वहीं रविवार को भी प्रदेश के राणाप्रताप सागर, माही डैम, गांधी सागर और काली सिंध आदि बांधों से गेट खोलकर पानी छोड़ा  गया।

वहीं दूसरी ओर बारां जिले का हनोतिया गांव लगातार हो रही बारिश के कारण टापू में परिवर्तित हो गया और गांव का अन्य सभी स्थानों से संपर्क टूट गया। मानसून की अच्छी बारिश से राजस्थान की चंबल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

वहीं पार्वती और परवन आदि नदियों के भी उफान पर होने से बारां में नेशनल हाइवे, मेगा हाइवे सहित स्थानीय सड़कें भी बाधित हो गई हैं और नदी के तटीय इलाके के अनेक गांव टापू बन गए हैं। आज भी बारां के समीप हनोतिया में फंसे 4 विद्यार्थियों का रेस्क्यू कर उन्हें बीएसटीसी की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केन्द्र पहुंचाया गया।राजस्थान के विभिन्न जिलों में तीन सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर को प्रदेश के अजमेर, , झुंझुनूं, सीकर, सिरोही, टोंक, बीकानेर, चूरू, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर आदि जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 2 सितंबर को जयपुर, बीकानेर, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर आदि जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 3 सितंबर को  बीकानेर, चूरू, नागौर, जोधपुर अजमेर, भीलवाड़ा, झुंझनूं, राजसमंद, सिरोही, जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 

टॅग्स :राजस्थानमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत