Weather Update: सर्दी के मद्देनजर दिल्ली सरकार की एडवाइजरी, 15 जनवरी तक बंद रखें निजी स्कूल, आगरा में 14 जनवरी तक बंद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 8, 2023 08:36 PM2023-01-08T20:36:30+5:302023-01-08T20:37:33+5:30
Weather Update: परिपत्र में कहा गया है, ‘‘डीओई के पिछले परिपत्र की निरंतरता के तहत दिल्ली के सभी निजी विद्यालयों को यहां चल रही शीतलहर के मद्देनजर 15 जनवरी, 2023 तक बंद रखने की सलाह दी जाती है।’’
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप बने रहने के कारण निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने एक परिपत्र जारी करके यह जानकारी दी। यहां निजी विद्यालय शीतकालीन अवकाश के बाद नौ जनवरी को खुलने वाले थे।
All private schools of Delhi are advised to remain closed till 15th January 2023 in wake of cold wave prevailing in Delhi: Directorate of Education, Government of Delhi pic.twitter.com/1Jd4qrkris
— ANI (@ANI) January 8, 2023
परिपत्र में कहा गया है, ‘‘डीओई के पिछले परिपत्र की निरंतरता के तहत दिल्ली के सभी निजी विद्यालयों को यहां चल रही शीतलहर के मद्देनजर 15 जनवरी, 2023 तक बंद रखने की सलाह दी जाती है।’’ रविवार को भी दिल्ली में भयंकर शीतलहर का प्रकोप रहा। शहर के प्रमुख केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो दो सालों में जनवरी में सबसे कम तापमान है।
Delhi private schools asked to remain closed till Jan 15 over cold wave
— ANI Digital (@ani_digital) January 8, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/cG6q5Taegy#delhiwinters#DelhiSchools#ColdWavepic.twitter.com/jGwhjYR7ir
आगरा : सर्दी की वजह से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद
आगरा में भीषण सर्दी और कोहरे की वजह से प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी 14 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया है। आगरा के जिला शिक्षा विभाग अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने रविवार को बताया कि आगरा में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को नौ जनवरी से 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सर्दी की वजह से आठवीं कक्षा तक के स्कूल 27 दिसंबर 2022 से ही बंद हैं।