लाइव न्यूज़ :

Weather Report: ठंड से ठिठुरते उत्तर भारत को थोड़ी राहत, दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित इन राज्यों के तापमान में हुई हल्की वृद्धि

By स्वाति सिंह | Updated: January 2, 2020 10:03 IST

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी हैकुछ इलाकों में धूप निकली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।  लेकिन कुछ इलाकों में धूप निकली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।  साथ ही हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तापमान में इजाफा हुआ है। 

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में नये साल के पहले दिन धूप निकली और अधिकतम तापमान बढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस हो गया जिससे लोगों को पिछले 15 दिन से पड़ रही हाड़ कंपनाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिल्लीवासियों को सुबह में ठंड का अहसास हुआ क्योंकि न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शीतलहर में कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को हल्की वर्षा भी होने की संभावना है। 

मौमस विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नये वर्ष के पहले दिन न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि शहर में मध्यम स्तर का कोहरा छाये रहने के चलते दृश्यता कम होने के कारण 29 ट्रेनों की आवाजाही में दो से नौ घंटे का विलंब हुआ। उन्होंने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर अधिकतम 100 प्रतिशत और सबसे कम 49 प्रतिशत के बीच ऊपर नीचे होता रहा। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर वायु गुणवत्ता 433 दर्ज की गई जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में है।

 शाम में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम सात बजे 431 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तेज सतही हवा बहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिन में आमतौर बादल छाये रहेंगे तथा बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन में शहर में तेज सतही हवा चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः छह डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।’’ दिसम्बर 2019 में लगातार 18 ‘‘ठंडे दिन’’ दर्ज किये गए जो कि दिसम्बर 1997 में 17 ठंडे दिन के बाद अधिकतम है। अधिकतम तापमान सोमवार को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जिससे वह दिन 1901 के बाद दिसम्बर का सबसे ठंडा दिन बन गया। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टविंटरदिल्लीबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष