लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में गिरावट

By भाषा | Updated: June 21, 2020 20:32 IST

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गईराजस्थान के के अधिकतर हिस्सों में शनिवाअधिकतमर के मुकाबले अ तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

जयपुर: राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान झालावाड़ के अकेलरा में 27 मिलीमीटर, अलवर में 26 मिलीमीटर, अलवर के कोटकासिम में 25 मिलीमीटर, चित्तौडगढ़ के भैंसरोडगढ़ में 20 मिलीमीटर, भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में 19 मिलीमीटर, चित्तौडगढ़ के बैगू में 18 मिलीमीटर, भीलवाडा़ के बिजोलिया में 16 मिलीमीटर,दौसा के महुआ में 15 मिलीमीटर, झालावाड़ के मनोहरथाना में 13 मिलीमीटर, अलवर के बहरोड में 13 मिलीमीटर, अलवर के किशनगढ़वास में 13 मिलीमीटर, और लालसोट, मंडाना, तिजारा, श्रीमाधोपुर और सीकर में नौ-नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं रविवार सुबह से शाम तक चूरू में 5.8 मिलीमीटर, कोटा में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41 डिग्री सेल्स्यिस, चूरू में 40 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 39.9 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 39 डिग्री सेल्सियस, अजमेर-जोधपुर में 38-38 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो