लाइव न्यूज़ :

Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज तूफान के बाद बारिश

By धीरज पाल | Updated: March 24, 2020 17:14 IST

इससे पहले बेमौसम बारिश और हल्की ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं और सब्जी की फसल बर्बाद हो चुकी है।

Open in App

दिल्ली और NCR में मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार (24 मार्च) को शाम होते-होते आसमाने में काले घने बादल छा गए। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इससे पहले शाम में तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

हाल ही में दिल्ली में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद पारा नीचे लुढ़क गया और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो गया था।  मौसम विज्ञानी ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।

बारिश, ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, सब्जियां उगाने वाले किसान का संकट बढ़ा

मौसम के बदले मिजाज के चलते भारी बारिश तथा हल्की ओलावृष्टि से मुख्यत: सरसों, गेहूं और सब्जी उगाने वाले किसानों की दिक्कत बढ़ गई है। हरियाणा के पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. यशपाल मलिक ने बताया कि जिन इलाकों का भूमिगत जल स्तर ऊपर है उन क्षेत्रों में फसलों पर बारिश का असर ज्यादा होगा। अगले कुछ दिन मौसम के तेवर ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों यानी ऐसे खेतों से पानी की निकासी कराने की आवश्यकता है।

सूत्रों ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवा के कारण गेहूं, सरसों की फसल पसर गई हैं। मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए आफत बन गया है। बारिश तथा ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है।

फसलें पकाव की तरफ हैं, यहां तक की मध्य मार्च के बाद सरसों की कटाई शुरु हो जाती है। अंतिम सप्ताह में एक्का दुक्का स्थानों पर गेहूं की कटाई शुरु हो जाती। ऐसे हालात में भारी बारिश तथा ओलावृष्टि से फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया