लाइव न्यूज़ :

Weather News Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिसंबर से फरवरी तक इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

By अनुराग आनंद | Updated: November 30, 2020 09:45 IST

मौसम विभाग ने पहले ही लोगों को सतर्क करते हुए बताया है कि उत्तरी भारत में दिसंबर से फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने कहा है कि दिसंबर से फरवरी के दौरान सुबह और रात में ठंड हर साल की तुलना में अधिक होगी। मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया है कि इसबार हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए पहले ही तैयारी कर लीजिए।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली मे नवंबर माह में पिछले 10 सालों में सबसे अधिक ठंड पड़ने की खबर सामने आ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि यह तो अभी महज शुरुआत है। मौसम विभाग का मानना है कि दिसंबर से लेकर फरवरी तक रात और सुबह के समय हाड़ को कंपा देने वाली ठंड इस साल होने जा रही है। 

टीओआई के मुताबिक, उत्तर, उत्तरपश्चिम और मध्य भारत के अलावा पूर्वी भारत में आने वाले समय में ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना है। यानी विभाग ने पहले ही बता दिया है कि इसबार हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए पहले ही तैयारी कर लीजिए।

मौसम विभाग () ने कहा है कि दिसंबर से फरवरी के दौरान सुबह और रात में ठंड हर साल की तुलना में अधिक होगी और साथ ही दिन के समय में भी इस बार तापमान समान्य से उपर रह सकता है। 

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि आने वाले समय उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में शीतलहर भी चल सकती है।

हालांकि, दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो सकता है। यानी यहां दिन के समय में उतनी गर्मी नहीं होगी। महापात्रा ने बताया कि इसबार सर्दियों के अंत तक यही स्थिति देखने को मिल सकती है।

बता दें कि इंडोनेशिया और आसपास के देशों में ला नीना (La Nina Effect) के असर से इस बार बारिश औसत से अधिक हुई। जिसका असर नवंबर में देखने को मिलेगा। और दिसंबर में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे रहने वाले है। IMD महानिदेशक महापात्रा ने एक वेबिनार में कहा था कि यह नहीं समझना चाहिए कि जलवायु परिवर्तन से तापमान में बढ़ोतरी होती है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले