लाइव न्यूज़ :

Weather: कई राज्यों में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग ने जारी की सूची

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2022 17:37 IST

IMD के अनुसार, जम्मू कश्मीर के अलग-अलग शहरों में 8 से 11 सेमी, हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में 11 सेमी, पालमपुर में 7 सेमी, कांगड़ा में 11 सेमी बारिश की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे IMD द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत में  गरज के साथ व्यापक भारी बारिश होगी 28 जुलाई को उत्तर मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है

नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार मौसम विभाग ने 28 जुलाई से 1 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार समेत जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत अधिक बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 29 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब में बिजली के साथ भारी बारिश होगी। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। IMD द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान  मध्य, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत में  गरज के साथ व्यापक भारी बारिश और बिजली गिरने की बहुत संभावना है। वहीं 28 जुलाई को उत्तर मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

IMD के अनुसार, जम्मू कश्मीर के अलग-अलग शहरों में 8 से 11 सेमी, हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में 11 सेमी, पालमपुर में 7 सेमी, कांगड़ा में 11 सेमी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, प. बंगाल, केरल, उत्तराखंड, असम, मेघालय में में 7 से 10 सेमी बारिश की संभावन है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम