लाइव न्यूज़ :

वेदर का हालः मध्य प्रदेश के आठ ज़िलों में भारी बरसात की चेतावनी, येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 12, 2020 13:38 IST

आगामी 24  घंटों में राज्य के 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही  मौसम विभाग ने राज्य के 5  संभागों के सभी जिलों में तथा दमोह जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. 

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. छिंदवाड़ में 7.2, बैतूल में 1, उमरिया में 1.8, मलाजखंड में 6.4, होशंगाबाद में 0.8, जबलपुर में 0.6 है। रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

भोपालः मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24  घंटों में राज्य के 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही  मौसम विभाग ने राज्य के 5  संभागों के सभी जिलों में तथा दमोह जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी दी है. 

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा चंबल संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. 

बीते 24 घंटोंं में राज्य के  मंडला में 49, खंडवा में 37, रतलाम में 26, उज्जैन में 20, रीवा में 18.2, धार में 17.3, खरगोन में 7.2, सीधी में 1.6, पचमड़ी में 6.6, इंदौर में 7.1, छिंदवाड़ में 7.2, बैतूल में 1, उमरिया में 1.8, मलाजखंड में 6.4, होशंगाबाद में 0.8, जबलपुर में 0.6 है। 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खरगौन, खंडवा, अलीराजपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, इंंदौर, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा दमोह जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’