लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद

By भाषा | Updated: February 6, 2021 00:33 IST

Open in App

कोरापुट(ओडिशा), पांच फरवरी ओडिशा के कोरापुट जिले के एक वन क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया गया है। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंदाबोरीगी रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में पुलिस, जिला स्वैच्छिक बल और बम निरोधक दस्ते के जवानों की टीम द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात में यह बरामदगी की गई।

एसपी (कोरापुट) वरुण गुंथापल्ली ने कहा कि माओवादियों ने संभवत: बाद में इन हथियारों के इस्तेमाल के इरादे से इन्हें छिपा दिया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई क्योंकि छापे के समय कोई वहां मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बताया कि जब्त हथियारों में छह बंदूकें, 50 जिलेटिन की छड़ें,तीन किलो लोहे के किरच और तीन टिफिन बम शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठवर्ष 2026 हम सभी के लिए कैसा रहेगा, क्या करें और क्या न करें?, जानिए 12 राशियों का हाल

भारतUP: फूड प्वाइजनिंग से हुई 170 भेड़ों की मौत, सीएम योगी प्रति भेड़ 10 हजार मदद का किया ऐलान

भारतमुंबई महानगरपालिका चुनावः कांग्रेस ने दिया 62 सीट?, प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाड़ी को 20 सीट पर नहीं मिले उम्मीदवार, नामांकन दाखिल खत्म

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारत2025 में 40 घंटे बाकी और 25 नौकरशाह यहां से वहां?, 1996 बैच के IAS लव अग्रवाल होंगे डीजीएफटी प्रमुख, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर निकाय चुनावः कुल सीट 151, भाजपा 143 और शिवसेना 8 पर लड़ेगी? मुंबई के बाद नागपुर से बाहर हुए अजित पवार

भारतMumbai New Year 2026: नए साल की पूर्व संध्या के जश्न से पहले पूरे शहर में 17,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी किए गए तैनात

भारतयूपी में दवा के थोक विक्रेताओं को खरीद-बिक्री का देना होगा वीडियो रिकॉर्ड

भारतबीएमसी चुनाव 2026ः भाजपा में परिवारवाद?, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद, भाभी हर्षिता और चचेरी बहन गौरवी को टिकट?, इस वार्ड से प्रत्याशी?

भारतनागपुर नगर निगम चुनावः नहीं दे रहे 15 सीट?, राहुल गांधी और शरद पवार की राह अलग