लाइव न्यूज़ :

ऑड-ईवन योजना पर सीएम केजरीवाल 18 नवंबर लेंगे फैसला, कहा- अगले दो-तीन दिनों में होगा हवा की गुणवत्ता में सुधार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 15, 2019 12:47 IST

ऑड-ईवन योजना का आज अंतिम दिन है। प्रदूषण रोधी इस कदम की शुरुआत चार नवंबर को की गई थी। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इससे पहले कहा था कि जरूरत पड़ने पर ऑड-ईवन योजना को विस्तारित किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में है और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण की मोटी चादर फैली हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी की हवा में अगले दो-तीन दिन में सुधार होने वाला है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में है और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण की मोटी चादर फैली हुई है। वहीं, ऑड-ईवन योजना का आखिरी दिन है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी की हवा में अगले दो-तीन दिन में सुधार होने वाला है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम केजरीवाल ने कहा है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले 2-3 दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। यदि हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता है, तो हम 18 नवंबर को ऑड-ईवन वाहन योजना का विस्तार करने पर निर्णय लेंगे। बता दें ऑड-ईवन योजना का आज अंतिम दिन है। प्रदूषण रोधी इस कदम की शुरुआत चार नवंबर को की गई थी। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इससे पहले कहा था कि जरूरत पड़ने पर ऑड-ईवन योजना को विस्तारित किया जा सकता है। 

बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहा और एनसीआर में प्रदूषण की मोटी चादर फैली रही। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्कूल दो दिन के लिए बंद हैं। अत्यधिक वायु प्रदूषण को देखते हुए स्कूल बंद किए जाने का सुझाव पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) द्वारा दिया गया था। 

गुरुवार को बाल दिवस के मौके पर बच्चों को घरों के भीतर कैद रहना पड़ा। बहुत सारे बच्चों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे वायु प्रदूषण कम करने के उपाय करने का आग्रह किया।

टॅग्स :ओड इवन रूलअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos