लाइव न्यूज़ :

हम हिन्दुस्तान को कई रंगों में देखते हैं, यही हिन्दुस्तान की सुंदरता है, भारत कोई हिंदू राष्ट्र नहीं, इंशाल्लाह हम इसे बनने भी नहीं देंगेः ओवैसी

By भाषा | Updated: October 15, 2019 15:16 IST

उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले सप्ताह कहा था कि संघ इस बात को लेकर स्पष्ट है कि ‘‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है।’’ महाराष्ट्र के कल्याण शहर में सोमवार रात अपने उम्मीदवार अय्याज मौलवी की चुनावी रैली में ओवैसी ने कहा कि समाज का एक धड़ा पूरे देश को एक रंग में रंगना चाहता है लेकिन ‘‘हम हिन्दुस्तान को कई रंगों में देखते हैं, यही हिन्दुस्तान की सुंदरता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘ अपना नजरिया बदलें और आप देखेंगे कि हरा रंग राष्ट्र ध्वज में भी है।’’ उन्होंने बताया कि भारत धर्मनिरपेक्षता और बहुलवाद की वजह से एक अनूठा देश है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत ‘‘हिंदू राष्ट्र नहीं है’’ और वे इसे यह बनने भी नहीं देंगे।

उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले सप्ताह कहा था कि संघ इस बात को लेकर स्पष्ट है कि ‘‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है।’’ महाराष्ट्र के कल्याण शहर में सोमवार रात अपने उम्मीदवार अय्याज मौलवी की चुनावी रैली में ओवैसी ने कहा कि समाज का एक धड़ा पूरे देश को एक रंग में रंगना चाहता है लेकिन ‘‘हम हिन्दुस्तान को कई रंगों में देखते हैं, यही हिन्दुस्तान की सुंदरता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत कोई हिंदू राष्ट्र नहीं है और इंशाल्लाह हम इसे बनने भी नहीं देंगे।’’ शिवसेना पर हरे रंग के खिलाफ होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ अपना नजरिया बदलें और आप देखेंगे कि हरा रंग राष्ट्र ध्वज में भी है।’’ उन्होंने बताया कि भारत धर्मनिरपेक्षता और बहुलवाद की वजह से एक अनूठा देश है।

दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है और ‘‘ हमें इस पर गर्व है।’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं कि हम उनकी कृपा पर यहां नहीं रह रहे। अगर आपको मेरी खुशी या दुख का आकलन करना है तो आपको और हमें देखना चाहिए कि संविधान ने हमें क्या दिया है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अपने दम पर औरंगाबाद में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम राज्य के अन्य हिस्सों में भी जगह बनाएंगे। आप हमें रोक नहीं सकते।’’

ओवैसी ने यह भी कहा कि राजग सरकार एक साथ तीन तलाक की प्रथा खत्म करने के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों की समस्याओं के बारे में उसे कुछ पता नहीं है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की तरीकी एवं विकास के लिए उन्हें आरक्षण देने की मांग भी की। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारआरएसएसशिव सेनापाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं