लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत का दावा, 'हमें 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल है'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 3, 2019 12:14 IST

Sanjay Raut: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने उनकी पार्टी को 170 विधायकों के समर्थन का दावा किया है

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत का दावा, हमें 170 विधायकों का समर्थन हासिलमहाराष्ट्र में नई सरकार गठन के लिए बीजेपी-शिवसेना के बीच नहीं बन पाई है बात

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी गतिरोध के बीच नेताओं की बयानबाजियां जारी हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है। 

राउत ने बीजेपी के साथ जारी खींचतान के बीच रविवार को एएनआई से कहा, '170 से ज्यादा विधायक हमारा (शिवसेना) समर्थन कर रहे हैं और ये आंकड़ा 175 तक भी पहुंच सकता है।' महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं, जबकि बहुमत के लिए 145 सीटें होना आवश्यक हैं।  

राउत का ये बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों नतीजे (24 अक्टूबर) आने के करीब 10 दिन बाद भी दोनों पार्टियां सरकार गठन के लिए बातचीत की टेबल तक नहीं पहुंच पाई हैं। 

बीजेपी-शिवसेना के बीच जारी है नई सरकार गठन को लेकर बयानबाजियां

इससे पहले शनिवार को भी दोनों पार्टियों के बीच तब तल्खी देने को मिली थी, जब फड़नवीस सरकार में मंत्री रहे और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुधीर सुधीर मुनगंटीवार के 7 नंवबर तक महाराष्ट्र में सरकार गठित न होने पर राष्ट्रपति शासन लगने पर नाराजगी जताते हुए शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा कि क्या राष्ट्रपति बीजेपी की जेब में है? 

बीजेपी नेता के इस बयान पर संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही 'देखो और इंतजार' करों की नीति छोड़ देगी। 

राउत ने कहा, 'राष्ट्रपति शासन की धमकी सत्ता में आने के लिए दी गई है। राष्ट्रपति शासन की धमकी से कोई सत्ता में कैसे आ सकता है?' उन्होंने कहा, 'क्या ये धमकी सत्ता में आने की सभी कोशिशें बेकार होने के बाद दी गई है।' 

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवेंद्र फड़नवीस ने शिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी की तरफ से नया प्रस्ताव दिया है। इसके तहत बीजेपी शिवसेना को मंत्री पदों के विभाजन में 50: 50 हिस्सेदारी देने को तैयार है। 

बदले में शिवसेना ने भी रोटेशनल मुख्यमंत्री की मांग छोड़ने के संकेत दिए हैं। इस मामले पर आगे बातचीत के लिए अगले एक-दो दिन में फड़नवीस और उद्धव के बीच बातचीत हो सकती है। 

एनसीपी नेताओं की मुंबई में बैठक

वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली एनसीपी प्रमुख शरद पवार रविवार को मुंबई में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बीजेपी के साथ बात न बनने पर शिवसेना के एनसीपी के साथ जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो