लाइव न्यूज़ :

हमारे यहां एक देश-एक कर, एक देश-एक चुनाव हो सकता है, लेकिन एक देश एक संस्कृति, एक देश एक भाषा कभी नहींः जयराम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 17:55 IST

राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की विरासत को ‘‘धूमिल करने और उसे मिटाने’’ के लिए उन पर कुछ ताकतों द्वारा प्रतिदिन हमले किये जा रहे हैं। यदि उनके विचारों का परित्याग किया गया तो भारत का विचार ही समाप्त हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को देश की साझी भाषा के तौर पर हिंदी को अपनाने की वकालत की थी।दक्षिण के विभिन्न राजनीतिक दलों ने कहा कि वे भाषा को ‘‘थोपने’’ के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे।

हिंदी को पूरे देश की भाषा के तौर पर अपनाने को लेकर जारी चर्चा के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि यह कभी वास्तविकता नहीं बनेगा।

राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की विरासत को ‘‘धूमिल करने और उसे मिटाने’’ के लिए उन पर कुछ ताकतों द्वारा प्रतिदिन हमले किये जा रहे हैं। यदि उनके विचारों का परित्याग किया गया तो भारत का विचार ही समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘...हमारे यहां एक देश..एक कर हो सकता है, लेकिन एक देश..एक भाषा कभी वास्तविकता नहीं बनेगा...हम एक देश..हम कई भाषाएं हैं...।’’ रमेश ने अपने भाषण की शुरुआत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को अंग्रेजी, कन्नड़, हिंदी में संबोधित करते हुए की।

उन्होंने कहा,‘‘मैं एक मिनट में तीन भाषाओं में बोला, केवल आपको संदेश देने के लिए...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां एक देश..एक कर हो सकता है, एक देश..एक चुनाव हो सकता है लेकिन किसी भी परिस्थिति में हमारे यहां एक देश एक संस्कृति, एक देश एक भाषा नहीं हो सकती।’’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को देश की साझी भाषा के तौर पर हिंदी को अपनाने की वकालत की थी जिसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई थी। दक्षिण के विभिन्न राजनीतिक दलों ने कहा कि वे भाषा को ‘‘थोपने’’ के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे।

कांग्रेस ने भी कहा कि संविधान ने जिन ‘‘संवेदनशील’’ मुद्दों का समाधान कर दिया था उनको लेकर नए सिरे से विवाद नहीं पैदा किया जाना चाहिए। शाह ने कहा था कि भाषा की विविधता भारत की ताकत है लेकिन एक राष्ट्रीय भाषा की जरूरत है ताकि विदेशी भाषाएं और संस्कृतियां देश की भाषा और संस्कृति पर हावी नहीं हों।

रमेश सर एम विश्वेश्वरैया स्मारक व्याख्यान ‘‘ए प्राइम मिनिस्टर एंड ए इंजीनियर’’ पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन आफ कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा उसके संस्थापक विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया गया था।

रमेश ने कहा,‘‘आज हम इस असाधारण व्यक्ति को वार्षिक आधार पर याद करते हैं। यदि हम अन्य 364 दिन भी उनके आदर्शों का पालन करते तो हमारे देश को कितना लाभ होता।’’ रमेश ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता नेहरु ने एक खुले, उदार, प्रतिनिधित्वकारी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, अनेकता में एकता, वैज्ञानिक सोच और योजनाबद्ध आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया था जिस पर अब 'प्रतिदिन हमले' किये जा रहे हैं ताकि उनकी विरासत को ‘‘धूमिल किया जा सके और उसे मिटाया जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...यदि हमने नेहरू के विचारों को छोड़ा तो भारत का विचार समाप्त हो जाएगा।’’ कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा इस कार्यक्रम में मौजूद थे। इस कार्यक्रम में अद्वैत हुंडई निदेशक डा. एस. वी. एस. एस. गुप्ता को भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया स्मारक पुरस्कार, 2019 प्रदान किया गया।

गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री से बेंगलुरू में बेहतर आधारभूत ढांचे के लिए अनुरोध का उल्लेख करते हुए रमेश ने उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल का नाम लिये बिना उनके द्वारा हाल में की गई टिप्पणी का माखौल उड़ाया कि अच्छी सड़कें दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हैं। रमेश ने कहा, ‘‘कुछ लोग हैं जो यह सोचते हैं कि बेंगलुरू में अच्छी सड़कों से अधिक मौत होती हैं।’’ 

टॅग्स :हिन्दी दिवसकांग्रेसकर्नाटकतमिलनाडुअमित शाहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील