लाइव न्यूज़ :

WB Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: तृणमूल कांग्रेस 4 और भाजपा 0, पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी चारों खाने चित्त, देखें किसने मारी बाजी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2024 14:18 IST

WB Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: उत्तर 24 परगना जिले की बगदाह विधानसभा सीट पर तृणमूल की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिनय कुमार बिस्वास को हराया।

Open in App
ठळक मुद्देWB Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कल्याणी को 86479 वोट मिले और भाजपा को 36402 वोट मिला।WB Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कृष्णा कल्याणी ने भाजपा के मानस कुमार घोष को हराया।WB Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: मुकुट मणि अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार बिश्वास को हराया।

WB Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चारों खाने चित्त हो गई है। 4 सीटों पर भाजपा की हार हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है। रायगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने भाजपा के मानस कुमार घोष को हराया। कल्याणी को 86479 वोट मिले और भाजपा को 36402 वोट मिला।

पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी को 50,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज निर्वाचन क्षेत्र में कल्याणी ने भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 50,077 मतों के अंतर से हराया। कल्याणी को 86,479 मत मिले, जबकि घोष को 36,402 वोट प्राप्त हुए।

उत्तर 24 परगना जिले के राणाघाट दक्षिण सीट से तृणमूल के उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार बिश्वास को हराया। अधिकारी को 113533 वोट प्राप्त हुआ। भाजपा को 74485 वोट मिला। उत्तर 24 परगना जिले की बगदाह विधानसभा सीट पर तृणमूल की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिनय कुमार बिस्वास को हराया।

मधुपर्णा ठाकुर को 107706 वोट प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी को 74251 वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सुप्ति पांडे मानिकतला सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया। सुप्ति पांडे को 59993 वोट मिले और भाजपा उम्मीदवार को 15179 वोट मिले। शनिवार सुबह 13 जुलाई को गिनती शुरू हुई। मानिकतला, बागदाह, राणाघाट दक्षिण और रायगंज विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को हुए थे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।

टॅग्स :उपचुनावपश्चिम बंगालममता बनर्जीBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos