लाइव न्यूज़ :

Wav seat Bypolls: स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर और गुलाब सिंह राजपूत में टक्कर?, वाव सीट पर रोचक मुकाबला, 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 13:36 IST

Wav seat Bypolls:182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 12 विधायक हैं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के 161 सदस्य हैं। सदन में आप के 4, समाजवादी पार्टी का 01 विधायक और 02 निर्दलीय विधायक भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवाव विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।गेनीबेन यहां से 2017 और फिर 2022 में निर्वाचित हुई थीं। स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर को 15,601 मतों के अंतर से पराजित किया था।

Wav seat Bypolls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर को उम्मीदवार घोषित किया। उनका मुकाबला कांग्रेस के गुलाब सिंह राजपूत से होगा। इस सीट पर उपचुनाव के तहत 13 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। जून में बनासकांठा से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर तत्कालीन कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर के इस्तीफे के बाद वाव सीट रिक्त हुई है। वाव विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

गेनीबेन यहां से 2017 और फिर 2022 में निर्वाचित हुई थीं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में गेनीबेन ने एशिया के सबसे बड़े डेयरी कॉरपोरेशन बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर चौधरी को हराया था जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर को 15,601 मतों के अंतर से पराजित किया था।

लोकसभा चुनाव में, ठाकोर कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार थीं जिन्होंने गुजरात में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा की रेखाबेन चौधरी को पराजित किया था। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 12 जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के 161 सदस्य हैं। सदन में आम आदमी पार्टी के 4, समाजवादी पार्टी का एक विधायक और दो निर्दलीय विधायक भी हैं।

जून में बनासकांठा से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर के इस्तीफे के बाद वाव सीट रिक्त हुई है। वाव, कांग्रेस का गढ़ रहा है, जहां से ठाकोर 2017 और 2022 में चुनाव जीती हैं। लोकसभा चुनाव में, ठाकोर कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार थी जिन्होंने गुजरात में जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :उपचुनावगुजरातकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos