लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश के चलते कुछ इलाकों में जलभराव

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके चलते शहर के कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 100 से 82 प्रतिशत के बीच रही।

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, शाम 5:30 बजे तक शहर में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम और लोधी रोड मौसम केंद्र ने क्रमश: 5.3 मिमी एवं 18.6 बारिश दर्ज की।

मौसम विभाग ने सोमवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश अथवा आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओला-वृष्टि की संभावना जताई है।

विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 डिग्री एवं 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस बीच, रविवार को भारी बारिश के कारण पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, वसंत कुंज और स्वामी नगर में जलभराव हो गया।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में जलभराव के चलते दो लोग ट्रक में फंस गए।

उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद विभाग की टीम ने दोनों को सकुशल बचाकर निकाला।

यातायात पुलिस ने भी ट्वीट कर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में जलभराव की जानकारी दी और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त