लाइव न्यूज़ :

जल शक्ति मंत्रालय को ‘ग्रैंड चैलेंज’ को लेकर मिले 200 से ज्यादा आवेदन

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जलशक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर स्मार्ट जलापूर्ति मापन एवं निगरानी प्रणाली के विकास के लिए घोषित 'आईसीटी ग्रैंड चैलेंज' के तहत अभी तक 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जलशक्ति मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में मंत्रालय ने बताया कि व्यक्तिगत तौर पर 46 आवेदन, कंपनियों की ओर से 33 आवेदन, भारतीय तकनीकी स्टार्ट-अप्स की ओर से 76 आवेदन, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) कंपनियों से 15 आवेदन और 43 एमएसएमई आवेदन मिले हैं।

जल प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीक की शक्ति के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय ने जलशक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के साथ साझेदारी की और ‘स्मार्ट जलापूर्ति मापन एवं निगरानी प्रणाली’ विकसित करने के लिए आईसीटी ग्रैंड चैलेंज की घोषणा की थी।

जलजीवन मिशन का लक्ष्य 2024 तक ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को विशेषतौर पर नियमित तौर रूप से नल के जरिये पानी पहुंचाना है। इसका लक्ष्य इन घरों में दीर्घकालिक आधार पर पर्याप्त पानी पहुंचाना है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’