लाइव न्यूज़ :

watch vinesh phogat resigned: कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने दिया इस्तीफा, छोड़ दी रेलवे की नौकरी, लिखा मैसेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 6, 2024 15:54 IST

Haryana Assembly Elections 2024: विनेश फोगाट ने लिखा कि राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी।

Open in App
ठळक मुद्देत्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। रेसलर विनेश फोगाट ने इस्तीफा दे दिया। 

Haryana Assembly Elections 2024: रेसलर विनेश फोगाट ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच फोगाट ने आज भारतीय रेलवे में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हाल में संन्यास लेने वाली पहलवान विनेश फोगाट ने निजी कारणों का हवाला देते हुए रेलवे से त्यागपत्र दिया है। फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी।

विनेश ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलो के स्वर्ण पदक के मुकाबले से ठीक पहले अयोग्य करार दिये जाने के कारण कुश्ती से संन्यास ले लिया था । उनकी अपील को खेल पंचाट ने खारिज कर दिया था। भारत की पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने निजी कारणों का हवाला देकर भारतीय रेलवे से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं।

फोगाट ने दिल्ली में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके परिवार से मुलाकात की। ऐसी अटकलें हैं कि वह अक्टूबर को होने वाला हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने पेरिस ओलंपिक से लौटने पर फोगाट का दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया था। 

टॅग्स :विनेश फोगाटहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी