लाइव न्यूज़ :

देखें विडियो: रात के अंधेरे में पुलिसवाले ने सड़क किनारे से चुराया दूध, कमिश्नर ने दी ये सजा

By स्वाति सिंह | Updated: January 22, 2020 17:52 IST

नोएडा के सीसीटीवी फुटेज में यह साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी सड़क पर खड़ी है। वहीं पास में दूध के कंटेनर रखे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा पुलिस दूध पर हाथ साफ करते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस विडियो के वायरल होते ही पुलिस की जमकर किरकिरी हुई।

नोएडा पुलिस का एक विडियो सामने आया है, जिसमें वह दूध पर हाथ साफ करते नजर आ रही है। इसमें एक पुलिसवाला सड़क किनारे रखे कंटेनर से एक-एक करके दूध के पैकेट उठाकर अपनी गाड़ी में रख रहा है। नोएडा के सीसीटीवी फुटेज में यह साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी सड़क पर खड़ी है। वहीं पास में दूध के कंटेनर रखे हुए हैं। एक पुलिस वाला गाड़ी से उतरकर थोड़ी देर कंटेनर के आसपास चक्कर काटता है और पीछे से जाकर दूध के पैकेट उठाकर गाड़ी में बैठे पुलिसवाले को पकड़ा देता है। सोशल मीडिया पर इस विडियो के वायरल होते ही पुलिस की जमकर किरकिरी हुई।

वहीं, पुलिसकर्मियों में भी हडकंप मच गया। इस तरह के वायरल वीडियो की जानकारी जब पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो उन्होने संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिया है।

थाना फेस-2 प्रभारी का कहना है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने दो आरोपी पुलिस कर्मियों कांस्टेबल  कल्याण सिंह और सुशील को लाइन हाजिर कर दिया है। यह फेस 2 कोतवाली की गेझा चौकी क्षेत्र का मामला था।

टॅग्स :नॉएडावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह