लाइव न्यूज़ :

Watch: जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद देखें क्या बोलीं राबड़ी देवी

By रुस्तम राणा | Updated: March 6, 2023 18:07 IST

अब इस मामले में सीबीआई जल्द लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है। लालू यादव हाल ही में सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर स्वदेश लौटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCBI की पूछताछ के बाद राबड़ी ने बताया कि वे हमें हजार बार परेशान करेंगे, लेकिन हम खड़े रहेंगेतेजस्वी यादव ने कहा, जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी थी तब मैंने कहा था कि यह सिलसिला चलता रहेगाअब इस मामले में सीबीआई जल्द लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है

पटना: जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी से उनके आवास पर पूछताछ की। केंद्रीय जांच एजेंसी की पूछताछ के बाद राबड़ी ने बताया कि वे हमें हजार बार परेशान करेंगे, लेकिन हम खड़े रहेंगे। 

इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम और राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर कहा कि जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी थी तब मैंने कहा था कि यह सिलसिला चलता रहेगा। अगर आप भाजपा के साथ रहेंगे तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे। लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है,बिहार जनता सब देख रही है। अब इस मामले में सीबीआई जल्द लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है। लालू यादव हाल ही में सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर स्वदेश लौटे हैं।

बता दें कि इस मामले में राबड़ी देवी, लालू यादव, उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 आरोपियों को 15 मार्च को दिल्ली की एक अदालत में तलब किया गया है। भारतीय रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 

रेलवे भर्ती घोटाला मामले में लालू यादव के करीबी और पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी आरोपी हैं। राजद नेता भोला यादव को सीबीआई ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था। भोला वर्ष 2004 और 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) थे।

सीबीआई के आरोपों के अनुसार,  भर्ती प्रक्रिया न केवल अनुचित थी बल्कि अयोग्य उम्मीदवारों को काम पर रखकर आरोपी ने औने-पौने दामों पर जमीन भी हड़प ली। आरोप है कि यह सब उस दौरान हुआ जब 2004-2009 के दौरान लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे।

टॅग्स :राबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवRailwaysसीबीआईतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल