लाइव न्यूज़ :

अजित दादा के साथ दुर्घटना हुई, सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए, संजय राउत ने कहा-कुछ न कुछ गड़बड़, मौत रहस्यमय और पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2026 14:14 IST

अजित दादा ने कहा था कि मैं पुराने घर में जाना चाहता हूं, उसके बाद भाजपा के लोगों ने अजित दादा को धमकाया कि अभी तक आपके सिंचाई घोटाले की फाइल बंद नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंचाई घोटाले की फाइल मेरे पास है...गड़बड़ है।अजित दादा ने कहा कि मेरे सिंचाई घोटाले को छोड़ दीजिए।उनकी मौत रहस्यमय है... पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ है।

नई दिल्लीः शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा कि अजित दादा के साथ जो दुर्घटना हुई है उसपर सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए। कुछ न कुछ गड़बड़ है। उनकी मौत रहस्यमय है... पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ है। अजित दादा ने कहा था कि मैं पुराने घर में जाना चाहता हूं, उसके बाद भाजपा के लोगों ने अजित दादा को धमकाया कि अभी तक आपके सिंचाई घोटाले की फाइल बंद नहीं हुई है। जिसके जवाब में अजित दादा ने कहा कि मेरे सिंचाई घोटाले को छोड़ दीजिए, आपके सिंचाई घोटाले की फाइल मेरे पास है...गड़बड़ है।"

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि संजय राउत जो शंका व्यक्त कर रहे हैं ये ठीक नहीं है। संजय राउत एक पार्टी के नेता हैं। राज्य सभा में सांसद भी हैं। शरद पवार ने भी बोला है इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए कि हादसा किस कारण से हुआ।

सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुनेत्रा पवार ने सोमवार को सातारा जिले के कराड का दौरा किया और राज्य के पहले मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। शनिवार को पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।

पुणे जिले के बारामती से सुबह कराड पहुंचने के बाद सुनेत्रा पवार ने यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण के स्मारक ‘प्रीतिसंगम’ पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्हें राकांपा संस्थापक शरद पवार अपना गुरु मानते हैं। उनके दिवंगत पति अजित पवार भी अक्सर चव्हाण और उनकी विचारधाराओं का जिक्र करते थे।

सुनेत्रा आज सातारा जिले के फलटण में अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव के परिवार से मिलने जाएंगी। जाधव की भी पिछले सप्ताह बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी। 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गयी थी। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

टॅग्स :अजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNCPदेवेंद्र फड़नवीससंजय राउतSanjay Raut
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत