लाइव न्यूज़ :

राजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2026 15:23 IST

आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान, नितिन नबीन जी पदभार संभाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैं अपनी और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। 2024 के लोकसभा चुनावों में जो हमारी आशा थी, उस आशा तक नतीजे नहीं आए। नतीजों ने न सिर्फ पार्टी, बल्कि देश के जनमानस को भी हैरान किया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण किया। भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज मैं सर्वप्रथम आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा के विस्तार में योगदान देने वाले हमारे शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का अवसर दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। मैं आज इस अवसर पर पार्टी के पूर्व के राष्ट्रीय अध्यक्षों का स्मरण करता हूं और यहां मौजूद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिवादन करता हूं। 2006 में मैं पहली बार विधायक बना, तब से मैं देख रहा हूं।

राजनाथ सिंह जी ने किस प्रकार हर कार्यकर्ता से जुड़ने का प्रयास किया। नितिन गडकरी जी ने संगठन के हर मोर्चे को गढ़ने का काम किया। गृहमंत्री अमित शाह जी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने किस प्रकार हर कार्यकर्ता की चिंता की। मैं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं, उन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां... राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है। यदि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है, तो इसकी वजह हमारा प्रेरणादायी नेतृत्व है, हमारी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

वो कार्यकर्ता, जो अनवरत काम करता है, जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी भारत का ध्वज झुकने नहीं देता है, जो सीना ठोककर कहता है, तेरा वैभव अमर रहे माँ। भारतीय राजनीति में जब समर्पण और कर्तव्य की बात आती है, तो एक नाम प्रमुखता से उभरता है, नितिन नबीन जी।

1980 में जन्मे नितिन जी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की नींव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कड़े अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति से रखी। बीते दो दशकों में उन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से भाजपा संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक का सफर तय किया है।

2006 में उन्होंने पटना पश्चिम से पहली बार विधायक बनकर जनसेवा का संकल्प लिया और बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अभूतपूर्व सुधार किए। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रभारी के रूप में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की।

उनका जीवन सिखाता है कि "राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम" के सिद्धांत पर चलकर किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा का भविष्य और भी उज्ज्वल और सशक्त होगा। प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।

नितिन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर शिंदे ने इसे ऐतिहासिक और पीढ़ीगत बदलाव बताया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि नितिन का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक ऐतिहासिक अवसर है और यह पार्टी संगठन में पीढ़ीगत बदलाव का भी प्रतीक है। नवीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। वह पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं।

शिंदे ने कहा कि यह पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है क्योंकि भाजपा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में है। उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर उम्मीद जताई कि नवीन भाजपा की गौरवशाली विरासत को और समृद्ध करेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूती प्रदान करेंगे। शिंदे ने कहा, “नितिन ने भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। यह एक पीढ़ीगत बदलाव और एक ऐतिहासिक क्षण है।”

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे। शिंदे ने यह भी उम्मीद जताई कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में नवीन पार्टी को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और नया इतिहास रचेंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री नायडू ने नवीन (45) को उनकी नयी भूमिका की जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में सफलता की कामना की। नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन जी को हार्दिक बधाई। मैं उन्हें उनकी नयी भूमिका की जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में सफलता की कामना करता हूं।" भाजपा ने मंगलवार को नवीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है।

टॅग्स :Nitin Nabinjp naddaनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहउत्तर प्रदेशबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO