लाइव न्यूज़ :

संसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2026 16:17 IST

आज राज्यसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शनों और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस के बीच एक सुखद बदलाव देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देटिप्पणी के कारण राज्यसभा में हंसी की गूंज सुनाई दी।सदन में बिताया गया समय उनके लिए कितना ज्ञानवर्धक रहा है। संसद के उच्च सदन में विपक्ष के नेता खरगे ने भाषण दिया।

नई दिल्लीः संसद बजट सत्र में कई दिन से हंगामा हो रहा है। आज हंसी मजाक देखने को मिला और सोशल मीडिया पर लोग तारीफ भी कर रहे हैं। आज राज्यसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शनों और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस के बीच एक सुखद बदलाव देखने को मिला। निवर्तमान सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक टिप्पणी के कारण सदन हंसी से गूंज उठा। संसद के उच्च सदन में विपक्ष के नेता खरगे ने भाषण दिया और बताया कि सदन में बिताया गया समय उनके लिए कितना ज्ञानवर्धक रहा है। टिप्पणी के कारण राज्यसभा में हंसी की गूंज सुनाई दी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और एनसीपी संस्थापक शरद पवार का जिक्र किया, जिनका राज्यसभा में वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने वाला है। हालांकि, पवार सदन में वापसी करने वाले हैं। खरगे ने कहा कि देवेगौड़ा प्रधानमंत्री रह चुके हैं और उन्होंने कई अन्य पदों पर भी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें 54 वर्षों से जानता हूं और उनके साथ काम किया है।

लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। उन्होंने हमसे प्रेम किया, हमसे प्यार किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शादी कर ली। उनकी इस टिप्पणी पर सदन में हंसी की गूंज सुनाई दी। राज्यसभा में उपस्थित प्रधानमंत्री भी हंसते हुए नजर आए। 1996 के लोकसभा चुनावों के बाद देवेगौड़ा एक वर्ष से भी कम समय के लिए प्रधानमंत्री रहे। कांग्रेस ने उनके नेतृत्व वाली संयुक्त मोर्चा सरकार का समर्थन किया।

एचडी देवेगौड़ा की जेडीएस ने 2018 के कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और गठबंधन को जीत मिली। देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2019 में कई कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के विद्रोह के बाद राज्य सरकार गिर गई। बाद में जेडीएस ने भाजपा के साथ गठबंधन किया। खरगे ने कहा कि पवार और डीएमके के तिरुचि शिवा के साथ भी उनका लंबा जुड़ाव रहा है।

खुशी है कि वे एक और कार्यकाल के लिए राज्यसभा में लौट रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अपनी कविताओं में हमेशा मोदीजी की प्रशंसा करते हैं। उन्हें कोई और कविता आती ही नहीं है,जिससे कांग्रेस सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राजनीति में कभी विराम नहीं लगता। उन्होंने कहा, "भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव और योगदान हमेशा याद रहेगा।"

उन्होंने नव निर्वाचित सांसदों को देवेगौड़ा, खरगे और पवार जैसे दिग्गज नेताओं से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एचडी देवेगौड़ा जी, मल्लिकार्जुन जी और शरद पवार जी वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने अपने जीवन का आधा से अधिक समय संसदीय कार्यों में व्यतीत किया है। नव निर्वाचित सांसदों को उनसे सीखना चाहिए।

अठावले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-कभी हम सुनते थे कि सदन में हास्य और व्यंग्य के लिए बहुत अवसर होते हैं। आजकल शायद यह धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन हमारे अठावले सदाबहार हैं। आरपीआई (ए) प्रमुख भी राज्यसभा में एक और कार्यकाल के लिए लौट रहे हैं। इस वर्ष राज्यसभा की 37 सीटें रिक्त हुईं।

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीमल्लिकार्जुन खड़गेकर्नाटकBJPशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा