सीकरः असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर यहां आता हूं। असम में चुनाव समाप्त होने के बाद, मैं बाबा का आशीर्वाद लेने यहां आया था। एनडीए भारी बहुमत से सत्ता में आएगा और मुझे विश्वास है कि 126 सीटों में से हम लगभग 90 से 100 सीटें जीतेंगे। आपको बता दें कि असम में चुनाव खत्म हो गया है। 9 अप्रैल को मतदान हुआ था और 4 मई को मतगणना कराई जाएगी। असम में भाजपा गठबंधन और यूपीए के कांग्रेस से टक्कर है। सीएम ने कहा कि देश की खुशहाली की कामना की।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर आरोप लगाया कि उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए उन सवालों का जवाब देने के बजाय राज्य पुलिस को उनके खिलाफ तैनात कर दिया है। ये सवाल कथित विदेशी निवेश और सरमा की पत्नी से जुड़े कई पासपोर्टों के बारे में थे।
कांग्रेस नेता का यह आरोप असम पुलिस की एक टीम के दिल्ली पहुंचने और निजामुद्दीन इलाके में स्थित उनके फ्लैट की तलाशी लेने के बाद आया है। पुलिस की यह कार्रवाई सरमा की उद्यमी पत्नी, रिनिकी भुयान शर्मा की आपराधिक शिकायत के बाद हुई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने उन्हें निशाना बनाने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।
असम की करीमगंज उत्तर विधानसभा सीट के एक बूथ पर पुनर्मतदान जारी
असम में श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर शनिवार को मतदान जारी है। दो दिन पहले यहां भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल के बूथ नंबर 239 पर पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।