लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Train Accident: ट्रेन दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत और 50 घायल, दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे सीएम जगन, देखें भयावह वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2023 12:07 IST

Andhra Pradesh Train Accident: विजयनगरम के संयुक्त जिलाधीश मयूर अशोक ने कहा कि 50 से अधिक लोग घायस हुए हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविजयनगरम जिले में दो ट्रेन की टक्कर संभवत: मानवीय भूल के कारण हुई होगी।विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की टक्कर हो गई।जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाय आगे बढ़ जाती है।

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। विजयनगरम के संयुक्त जिलाधीश मयूर अशोक ने कहा कि 50 से अधिक लोग घायस हुए हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे।

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेन की टक्कर संभवत: मानवीय भूल के कारण हुई होगी। रविवार शाम विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की टक्कर हो गई।

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत साहू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह दुर्घटना संभवत: मानवीय भूल के कारण हुई। विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन द्वारा सिग्नल की ‘ओवरशूटिंग’ की गई। ’’ ओवरशूटिंग शब्द की व्याख्या करते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यह तब होता है जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाय आगे बढ़ जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई। एक अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना के कारण विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08532) के पीछे के दो डिब्बे और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) का लोको डिब्बा पटरी से उतर गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ट्रेन हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया तथा स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। प्रधानमंत्री ने अलामांडा और कांतकपल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जाएंगे। पीएमओ ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के आलोक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया।’’

उसने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।’’

टॅग्स :आंध्र प्रदेशरेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब