लाइव न्यूज़ :

क्या भारत ने अपनी ही मिसाइल से गिरा दिया था एमआई-17 हेलिकॉप्टर? जांच कर रही वायुसेना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 1, 2019 08:28 IST

जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि हो सकता है कि आईएएफ के हेलिकॉप्टर ने 'दोस्त या दुश्मन' (आईएफएफ) प्रणाली पर स्विच नहीं किया हो. यह प्रणाली उड़ान भर रही वस्तु की इस बात की पहचान करता है कि क्या यह दुश्मन की है या अपनी है.

Open in App
ठळक मुद्देबालाकोट में 26 फरवरी को भारतीय हवाई हमलों के बाद वायु रक्षा प्रणाली अलर्ट पर थी. 10:10 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यह हेलिकॉप्टर बड़गाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार 6 कर्मियों की मौत हो गई थी.

पाकिस्तान के साथ हुई तनातनी के दौरान श्रीनगर के पास 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एमआई-17 हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में की जा रही जांच में एक अनुमान यह भी है कि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा 'गलती से' इसे गिरा दिया गया होगा. जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि हो सकता है कि आईएएफ के हेलिकॉप्टर ने 'दोस्त या दुश्मन' (आईएफएफ) प्रणाली पर स्विच नहीं किया हो. यह प्रणाली उड़ान भर रही वस्तु की इस बात की पहचान करता है कि क्या यह दुश्मन की है या अपनी है.

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी को भारतीय हवाई हमलों के बाद वायु रक्षा प्रणाली अलर्ट पर थी. पाकिस्तानी वायु सेना के विमानों के 27 फरवरी की सुबह लगभग 9:30 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने के प्रयास के तुरंत बाद सुबह 10:10 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यह हेलिकॉप्टर बड़गाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार 6 कर्मियों की मौत हो गई थी.

क्या कहना है वायुसेना का

वायुसेना ने उन अटकलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि वायु रक्षा प्रणाली द्वारा हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने की आशंका है. वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ''किसी भी उड़ान दुर्घटना में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी किसी दुर्घटना का कारण बताने से पहले सभी संभावनाओं पर गौर करती है. इस मामले में भी कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी हर उस संभावना पर गौर कर रही है, जिसके कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है. जांच रिपोर्ट सौंपे जाने से पहले इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना जल्दबाजी होगी.''

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सबालाकोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं