लाइव न्यूज़ :

तृणमूल नेता के घर पर वीवीपैट और ईवीएम मिले, चुनाव अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:54 IST

Open in App

उलुबेरिया (पश्चिम बंगाल), छह अप्रैल पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और लगभग इतनी ही संख्या में वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन मिलने के बाद एक चुनाव अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना उलुबेरिया उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के तुलसीबेरिया गांव की है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आज तड़के टीएमसी नेता के घर के बाहर चुनाव आयोग का स्टीकर लगा एक वाहन देखा जिसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि उसके बाद मालूम चला कि खंड 17 के अधिकारी तपन सरकार ईवीएम के साथ टीएमसी नेता के घर पर गए थे।

उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट जब्त कर लिए गए हैं और अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया, “चार मशीनों का आज के मतदान में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। हमने जिला निर्वाचन अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।”

खंड अधिकारी ने दावा किया कि वह इलाके में बहुत देर से पहुंचा और मतदान केंद्र बंद मिला जिसके बाद उसने रात अपने रिश्तेदार के घर पर ठहरने का फैसला किया क्योंकि उसके पास दूसरा कोई “सुरक्षित स्थान” रुकने के लिए नहीं था।

गड़बड़ी का आरोप लगा रहे स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय बलों की बड़ी टीम को इलाके में तैनात करना पड़ा। यहां तक कि भीड़ को शांत कराने पहुंचे प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का भी घेराव किया गया।

भाजपा प्रत्याशी चिरन बेरा ने आरोप लगाया कि यह घटना चुनाव में धांधली करने की टीएमसी की योजना का हिस्सा है। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, “यह टीएमसी की पुरानी आदत है। पुरानी आदतें छोड़ने में वक्त लगता है। उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया जो उनकी मंशा को दिखाता है।”

चुनाव के तीसरे चरण के तहत इलाके में मतदान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम