लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में मतदान आरंभ

By भाषा | Updated: April 6, 2021 08:24 IST

Open in App

चेन्नई, छह अप्रैल तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन, अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) संस्थापक टीटीवी दिनाकरण और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन सहित कुल 3,998 उम्मीदवार राज्य विधानसभा के चुनाव में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।

कोविड-19 महामारी से उत्‍पन्‍न स्थिति के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र पर सैनेटाइजेशन और थर्मल जांच की विशेष व्‍यवस्‍था की है।

सुबह-सुबह लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदान किया। अभिनेताओं रजनीकांत एवं अजीत कुमार ने भी सुबह मतदान किया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

इस बार के विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने लिए जद्दोजहद कर रही है, वहीं द्रमुक एक दशक बाद सत्ता में लौटने के लिए जोर आजमाइश कर रही है।

पड़ोसी पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए भी सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos