लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी हाईकोर्ट के इनकार करने के बाद मुंबई की कोर्ट ने माना Voter ID Card नागरिकता साबित करने का सबूत

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2020 11:06 IST

मुंबई के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एएच काशीकर ने 11 फरवरी को अब्बास शेख और उनकी पत्नी राबिया खातून शेख को बरी कर दिया, जिन पर पासपोर्ट नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एक अदालत ने चुनावी फोटो पहचान पत्र (Voter ID Card) को नागरिकता का पर्याप्त प्रमाण पत्र माना है।गुवाहाटी हाईकोर्ट ने वोटर आईडी कार्ड को नागरिकता साबित करने का आखिरी दस्तावेज नही माना।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एक अदालत ने चुनावी फोटो पहचान पत्र (Voter ID Card) को नागरिकता का पर्याप्त प्रमाण पत्र माना है। इसी के आधार पर कोर्ट ने हाल ही में पुलिस द्वारा "बांग्लादेशी घुसपैठियों" के लगे आरोप में पति-पत्नी को बरी कर दिया। बता दें कि अभी हाल ही में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने वोटर आईडी कार्ड को नागरिकता साबित करने का आखिरी दस्तावेज नही माना है।

मुंबई के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एएच काशीकर ने 11 फरवरी को अब्बास शेख और उनकी पत्नी राबिया खातून शेख को बरी कर दिया, जिन पर पासपोर्ट नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगा था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड को नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं कहा जा सकता है, एक वैध मतदाता पहचान पत्र भारतीय नागरिकता साबित कर सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त लोक अभियोजक एससी लिंगायत ने पुलिस की ओर से दलील दी कि मुंबई पुलिस ने अदालत को सूचित किया था कि उसे मार्च 2017 में जानकारी मिली थी कि कुछ "बांग्लादेशी घुसपैठिए" मुंबई के रेई रोड पर रह रहे हैं। जांच से पता चला है कि बांग्लादेश में गरीबी और भुखमरी का सामना कर रहे आरोपियों ने बिना संबंधित दस्तावेजों के अनधिकृत मार्ग से भारत में प्रवेश किया। उनके पास भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं, ।

अदालत ने उल्लेख किया कि अब्बास शेख ने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासबुक, स्वास्थ्य कार्ड और राशन कार्ड जमा किया था, वहीं राबिया खातून ने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र जमा किया था। अदालत ने माना कि सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा जारी किए गए ये दस्तावेज साक्ष्य में स्वीकार्य हैं।

इससे पहले गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा कि एक चुनावी फोटो पहचान पत्र भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं है। नागरिकता को सबूतों से साबित किया जाना चाहिए। साथ ही साथ अदालत ने यह भी कहा कि भूमि राजस्व प्राप्तियां, एक पैन कार्ड और बैंक दस्तावेजों का उपयोग नागरिकता साबित करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति मनोजीत भुयन और न्यायमूर्ति पार्थिवज्योति साइका की खंडपीठ ने एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत के पहले के फैसले को दोहराया था, जिसमें मुनींद्र विश्वास द्वारा दायर असम के तिकुकिया जिले में एक विदेशी ट्रिब्यूनल के फैसले को चुनौती दी गई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईअसमएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?