लाइव न्यूज़ :

Volvo announces: नए साल में ये कंपनी देगी ग्राहकों को झटका, 1 जनवरी से एक से लेकर तीन लाख रुपये तक कीमत बढ़ाएगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2021 18:42 IST

Volvo announces: वॉल्वो कार इंडिया ने कहा कि संशोधित मूल्यों के तहत उसका एसयूवी एक्ससी40 टी4 आर डिजाइन संस्करण दो लाख रुपये अधिक कीमत के साथ 43.25 लाख रुपये का होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ससी60 बी5 इन्सक्रिप्शन एसयूवी की कीमत 1.6 लाख रुपये वृद्धि के साथ 63.5 लाख रुपये होगी।अगले महीने से कंपनी की सेडान एस90 कार तीन लाख रुपये महंगी हो जाएगी।एसयूवी एक्ससी90 एक लाख रुपये बढ़ी हुई कीमत के साथ 90.9 लाख रुपये में मिलेगी।

Volvo announces: स्वीडन की कार विनिर्माता कंपनी वॉल्वो बढ़ती लागत के मद्देनजर भारत में अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतों में आगामी एक जनवरी से एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक की वृद्धि करेगी।

वॉल्वो कार इंडिया ने कहा कि संशोधित मूल्यों के तहत उसका एसयूवी एक्ससी40 टी4 आर डिजाइन संस्करण दो लाख रुपये अधिक कीमत के साथ 43.25 लाख रुपये का होगा, वहीं एक्ससी60 बी5 इन्सक्रिप्शन एसयूवी की कीमत 1.6 लाख रुपये वृद्धि के साथ 63.5 लाख रुपये होगी।

इसी तरह अगले महीने से कंपनी की सेडान एस90 कार तीन लाख रुपये महंगी हो जाएगी और इसकी कीमत 64.9 लाख रुपये होगी, वहीं एसयूवी एक्ससी90 एक लाख रुपये बढ़ी हुई कीमत के साथ 90.9 लाख रुपये में मिलेगी। कीमत बढ़ने की वजह बताते हुए कंपनी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल में विदेशी मुद्रा विनिमय में उतार-चढ़ाव की स्थिति, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में अवरोध, महामारी की वजह से लगी पाबंदियां और महंगाई आदि कारक रहे हैं जिनकी वजह से माल की कीमत बढ़ गई।’’

वॉल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि पूरे भारतीय वाहन उद्योग की तरह वॉल्वो कार पर भी कच्चे माल की बढ़ती लागत का असर रहा है। वॉल्वो कार इंडिया अपने सभी डीजल मॉडलों का उत्पादन चरणबद्ध तरीके से बंद कर रही है और पूरी तरह पेट्रोल से चलने वाली कार बना रही है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी आदि वाहन निर्माता कंपनियां भी जनवरी से गाड़ियों की कीमतें बढ़ने की घोषणा कर चुकी हैं। 

टॅग्स :वॉल्वोमहंगाईEconomic Offenses Wing
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

भारतVIDEO: हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारेबाजी, गैस किल्लत को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?