लाइव न्यूज़ :

39 भारतीयों के अवशेष लाने आज इराक रवाना होंगे राज्यमंत्री वीके सिंह, जानें पूरा मामला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 1, 2018 04:52 IST

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इराक में मारे गए 39 भारतीयों के शव के अवशेष लाने इराक रवाना होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैलः विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह रविवार को सी-17 विमान से इराक रवाना होंगे। वो वहां पर मारे गए 39 भारतीयों के अवशेष वापस लाने जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों के अवशेष के साथ राज्यमंत्री सोमवार या मंगलवार तक स्वदेश वापस आ सकते हैं। वापस आने पर वह शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंपने के लिए सबसे पहले अमृतसर फिर पटना और कोलकाता जाएंगे। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वादा किया था कि मृतक भारतीयों के अवशेष एक हफ्ते के अंदर भारत लाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः मैंने सच कहा था, मेरी आंखों के सामने हुई थी भारतीयों की हत्या: हरजीत मसीह

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को राज्यसभा में इराक के बंधक भारतीयों की मौत की जानकारी दी। विदेश मंत्री ने बताया कि 2014 में इराक के मोसुल शहर से जिन 40 भारतीयों को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने बंधक बनाया था उनमें से 39 की मौत हो चुकी है। एक बंधक भारतीय किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला था। बाकी बचे सभी 39 लोगों को मोसुल से बदूश ले जाया गया। वहां सभी का सामूहिक कत्ल करके दफना दिया गया।

यह भी पढ़ेंः इराक में 39 भारतीयों की मौतः नरेंद्र मोदी सरकार ने दो साल में 6 बार कहा जिंदा हैं सभी बंधक भारतीय

सूत्रों के हवाले से पहले भी ऐसी कई रिपोर्ट्स आ चुकी हैं जिसमें बंधक भारतीयों की मौत की पुष्टि की जा रही थी। लेकिन भारत सरकार बिना सबूतों के इसे मानने से इनकार करती रही। सुषमा स्वराज का कहना था कि इराक में लापता 39 भारतीयों को बिना सबूत मृत नहीं बताया जा सकता, ये पाप है। बता दें कि भारत में मोदी सरकार के गठन के बाद ही मई 2014 में इन भारतीयों को आतंकी संगठन आईएस ने बंधक बना लिया था।

मृतकों के परिवार वालों का क्या कहना है-

-  इराक में मारे गए सुरजित कुमार की पत्नी ने कहा, मेरे पति 2013 में इराक गए थे और वह 2014 से लापता हैं। हमने सरकार से कोई डिमांड नहीं की। मेरा एक छोटा बच्चा है और सरकार से मुझे कोई सहायता नहीं मिली है।

- पति दविंदर सिंह की मौत की पुष्टि पर पत्नी मंजीत कौर रोते हुए बोलीं, 'मेरे पति 2011 में इराक गए थे और मेरी उनसे आखिरी बार बात 15 जून 2014 को हुई थी। सरकार ने हमें हमेशा यही कहा कि वह जिंदा हैं। हमारी सरकार से कोई मांग नहीं है।

- बिहार के इराक में मारे गए विद्या भूषण तिवारी के चाचा का कहना है, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या कहूं। मैं चार सालों से सरकार से यही मांग कर रहा हूं कि मेरे भतीजे को कैसे भी कर वापस बुलाया जाए लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और अचानक इस तरह की खबर आई है कि वह जिंदा नहीं है।

- इराक में मारे गए राजेश चंदन के पिता का कहना है कि मेरा बेटा 2013 में इराक गया और वह हर शुक्रवार हमसे फोन पर बात करता था। हमने सरकार से क्या मांगा था कुछ नहीं, हमने तो उसे पहले ही खो दिया था। राजेश चंदन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे।

- इराक से एक भारतीय हरजीत मसीह जो किसी तरह बचकर भारत लौट आया था, उसका कहना था कि मैंने सरकार को पहले ही सच्चाई बता दी कि 39 लोग मारे गए हैं। सरकार ने 39 परिवार वालों को गुमाराह किया है।

-  इस मामले में जालंधर से मारे गए मृतक के एक भाई ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी तो थी लेकिन यह कब, कैसे हुआ इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामेल में मेरा दो बार DNA सैंपल भी  लिया गया था।

- इस मामले में मारे गए गुर्चन सिंह की पत्नी हरजीत कौर ने कहा है कि वह 2013-14 में मेरे पति इराक से मोसुल के लिए गए थे। सरकार मुझसे हमेशा यही कहती रही कि मेरे पति जिंदा है। मुझे इस खबर के बाद यह भी समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं।

टॅग्स :इराकसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है