लाइव न्यूज़ :

विश्वभारती विश्वविद्यालय ने अपने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ की कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 2, 2020 21:39 IST

Open in App

कोलकाता, दो दिसंबर विश्वभारती विश्वविद्यालय ने उसके द्वारा संचालित पीयर्सन मेमोरियल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके प्रशासनिक अधिकार ले लिया है और अन्य वरिष्ठ डॉक्टर को सीएमओ का प्रभार संभालने को कहा है ।

वैसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीएमओ डॉ. एस एस देबनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने की वजह नहीं बतायी है। लेकिन विश्वविद्यालय के सूत्रों का कहना है कि ऐसे आरोप हैं कि निर्देश के बावजूद डॉ देबनाथ ने कर्मचारियों के बीच कोविड-19 लक्षणों की नियमित जांच की व्यवस्था नहीं की, जिसके बाद उनके विरूद्ध कार्रवाई की गयी।

विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पीयर्सन मेमोरियल अस्पताल को उसके कर्मियों एवं विद्यार्थियों के उपचार की जिम्मेदारी दी गयी थी। विश्वविद्यालय ने मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा, ‘‘ डॉ. अरिंदम चटर्जी पी एम अस्पताल की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे और वह कुछ समय के लिए अपनी सामान्य ड्यूटी के साथ ही पी एम अस्पताल के प्रभारी के रूप में काम करेंगे।’’

डॉ देबनाथ से तत्काल चटर्जी को प्रभार सौंपने को कहा गया है। अब वह उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निस्तारण तक चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे