लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बिगड़ी तबीयत, शिमला के IGMC अस्पताल में कराया गया भर्ती 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 7, 2019 21:07 IST

वीरभद्र सिंह की आईजीएमसी अस्पताल में उस समय भर्ती कराया गया जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वीरभद्र को रामपुर से शिमला लाया गया और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरभद्र सिंह 85 साल के है और वह हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस समय सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि वीरभद्र सिंह 85 साल के है और वह हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस समय सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वीरभद्र सिंह की आईजीएमसी अस्पताल में उस समय भर्ती कराया गया जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वीरभद्र को रामपुर से शिमला लाया गया और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम का ईको और ब्लड टेस्ट करवाया गया है, जिसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें खांसी और जुकाम बहुत तेज है, जिसकी वजह से वह सही से सांस नहीं ले पा रहे हैं और सीने में दर्द हो रहा था।

कहा जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार देखा जा रहा है। इस बीच वीरभद्र की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक अस्पताल पहुंच रहे हैं ताकि उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सके। 

टॅग्स :वीरभद्र सिंहहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण