लाइव न्यूज़ :

Kerala: फुटबॉल मैच के अस्थाई गैलरी गिरने से करीब 200 लोग हुए घायल 5 गंभीर, आंखों के सामने भरभरा कर गिरने से लाइव मैच में मचा अफरा-तफरी, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: March 20, 2022 13:57 IST

इस हादसे के पीछे स्थानीयों ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे गैलरी भरने के बाद भी फैंस को वहां आने दिए जिससे यह घटना घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मलप्पुरम जिले में एक फुटबॉल मैच के दौरान हादसा हो गया है। इस हादसे में 200 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल की खबर सामने आ रही है।

केरल: मलप्पुरम जिले में फुटबॉल मैज के दौरान एक दर्दनाक हादसे का एक वीडियो सामने आया है। इस हादसे में करीब 200 लोग घायल हुए है और पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मलप्पुरम जिले के वंदूर के पास हुआ है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे अस्थाई गैलरी भरभरा कर गिर गया और लोग अपनी जान बचाते हुए कैसे वहां से भाग निकलें है। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी की जान नहीं गई। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मलप्पुरम जिले के वंदूर में एक फुटबॉल मैच का आयोजन था जिसे देखने के लिए वहां दो हजार लोग पहुंचे थे। यह मैच दो स्थानीय टीमों के बीच एक फाइनल मुकाबला था जिसे देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हुई थी। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे पहले गैलरी भरभरा कर गिरती है और उसके बाद वहां लगा एक बड़ा सा लैंपपोस्ट भी गिर जाता है। वीडियो को अनुसार, मैच के बीच में ही गैलरी गिर पड़ा जिसके बाद मैदान में अफरा-तफरी होने लगा। इसके बाद सभी गैलरी के तरफ दौड़े ताकि घायलों को उठा सके। बताया जाता है कि यह घटना रात नौ बजे घटी है। 

स्थानीयों ने लगाया आयोजकों पर लापरवाही का आरोप

स्थानीयों की अगर माने तो इसमें आयोजकों द्वारा लापरवाही बरती गई है। उनका कहना है कि जब आयोजकों ने देखा कि गैलरी पूरी तरीके से भर गई है, फिर भी उन लोगों ने फैंस को रोका नहीं और उन्हें आने दिया। बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोगों के कारण ही गैलरी गिर पड़ा है। हालांकि इस पर अभी तक कोई कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है और गैलरी के गिरने के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। 

टॅग्स :केरलवायरल वीडियोभारतफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप