पटियाला में छात्राओं द्वारा एक प्रोफेसर की सार्वजनिक रूप से पिटायी करने का वीडियो सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रोफेसर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था। रिपोर्ट के अनुसार घटना छह मई की है। मामला गर्वमेंट फॉर गर्ल्स पटियाला का है। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि लड़कियों ने कॉलेज प्रशासन से मामले की शिकायत की थी या नहीं। छात्राओं द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
पिछले कुछ समय से देश से अलग-अलग हिस्सों में नाबालिग बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं के संग यौन शोषण, बलात्कार, अभद्रता और हिंसा की घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है। लड़कियों द्वारा सार्वजनिक रूप से ऐसे लोगों को पिटाई की घटनाएं सामने आयी हैं।
हाल ही में जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) के प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ भी ऐसा ही मामाल सामने आया था। जौहरी पर कई लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा था। करीब एक दर्जन लड़कियों ने जौहरी के खिलाफ शिकायत की थी। जेएनयू के छात्रों ने जौहरी को पद से हटाए जाने और मामले की जाँच कराने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया था।
देखिए: पटियाला गर्ल्स कॉलेज की लड़कियों द्वारा प्रोफेसर की पिटायी का वीडियो
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें