लाइव न्यूज़ :

CRPF, CISF, NSG व दिल्ली पुलिस के 1,300 से अधिक सुरक्षाकर्मी VIP सुरक्षा कार्य से मुक्त

By भाषा | Updated: July 24, 2019 20:03 IST

एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के करीब 3,000 कमांडों अब भी केंद्र सरकार के वीआईपी सुरक्षा इंतजाम का हिस्सा रहेंगे। ऐसे कई लोग जिनकी वीआईपी सुरक्षा वापस ली गई है उन्हें राज्य पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरूआत में करीब 350 अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा समीक्षा की थी।हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्रा, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार आदि की ‘‘जेड’’ सुरक्षा वापस ले ली गई।

देश भर में कई नेताओं और जन प्रतिनिधियों का सुरक्षा कवर केंद्र द्वारा हटाये जाने के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों को 1,300 से अधिक कमांडो वापस मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरूआत में करीब 350 अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा समीक्षा की थी। उन्होंने बताया कि इस समीक्षा के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और दिल्ली पुलिस के 1,300 से अधिक सुरक्षाकर्मी वीआईपी सुरक्षा कार्य से मुक्त हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के करीब 3,000 कमांडों अब भी केंद्र सरकार के वीआईपी सुरक्षा इंतजाम का हिस्सा रहेंगे। ऐसे कई लोग जिनकी वीआईपी सुरक्षा वापस ली गई है उन्हें राज्य पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी।

कुछ खास मामलों में, जिनमें सुरक्षा पाने वाला व्यक्ति दिल्ली में है तो दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि ताजा समीक्षा एक नियमित कदम है, जो ऐसे लोगों को होने वाले खतरों को ध्यान में रख कर मुहैया किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह समीक्षा काफी समय से लंबित थी। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने वीआईपी सुरक्षा पाने वालों का केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सोमवार को पहली बार पूर्ण समीक्षा की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ‘‘जेड प्लस’’ सुरक्षा के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, भाजपा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा, हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्रा, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार आदि की ‘‘जेड’’ सुरक्षा वापस ले ली गई। 

टॅग्स :मोदी सरकारलालू प्रसाद यादवअखिलेश यादवकलराज मिश्रसीआरपीएफदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब