लाइव न्यूज़ :

सीलमपुर में हिंसाः 18 लोग हिरासत में, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने किया फ्लैग मार्च, 144 लागू

By भाषा | Updated: December 18, 2019 17:17 IST

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस यहां कड़ी निगरानी कर रही है ताकि स्थिति काबू में रहे। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शांति का माहौल सुनिश्चित करने के वास्ते समूहों में क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देक्षेत्र के कुछ बाजारों में स्कूल और दुकानें बुधवार की सुबह खुलीं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

उत्तरपूर्व दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद क्षेत्र में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने बुधवार को फ्लैग मार्च किया। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यहां व्यापक पैमाने पर हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं।

क्षेत्र के कुछ बाजारों में स्कूल और दुकानें बुधवार की सुबह खुलीं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस यहां कड़ी निगरानी कर रही है ताकि स्थिति काबू में रहे। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शांति का माहौल सुनिश्चित करने के वास्ते समूहों में क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार हर्ष विहार और सोनिया विहार पुलिस थाना क्षेत्रों में आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरपूर्व दिल्ली में एहतियाती कदम उठाते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है। इन आदेशों के तहत चार या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। डीसीपी कार्यालय (उत्तरपूर्व) ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरपूर्व जिले में धारा 144 लगाई गई है। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। लोगों से शांति और सद्भाव का माहौल कायम रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।’’ पुलिस ने मंगलवार को सीलमपुर और जाफराबाद में हुई हिंसा के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

सीलमपुर और जाफराबाद घटनाओं के लिए पांच लोग गिरफ्तार किये गये हैं जबकि एक व्यक्ति को देर रात दयालपुर घटना के लिए गिरफ्तार किया गया है। दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर 18 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों को हिरासत में लिया गया है क्योंकि इनके उपद्रव में शामिल होने की आशंका थी। सीलमपुर क्षेत्र में मंगलवार की अपराह्र गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग के साथ कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों, बसों और पुलिस बूथ पर पथराव किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता देखा गया था क्योंकि कम से कम दो इलाकों में करीब डेढ़ घंटे तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। 

टॅग्स :दिल्लीनागरिकता संशोधन कानून 2019मोदी सरकारअरविन्द केजरीवालसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?