लाइव न्यूज़ :

Vinesh Phogat: 'जो लड़ाई थी वह खत्म नहीं हुई है..', हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोलीं विनेश फोगाट

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2024 16:19 IST

Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने रेसलिंग में हार नहीं मानी। उसी प्रकार वह अपने नए सियासी करियर में भी हार नहीं मानेंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देविनेश फोगाट हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुईंउनके साथ बजरंग पुनिया ने भी ग्रैंड ओल्ड पार्टी का थामा हाथहरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा

Vinesh Phogat Joins Congress: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुईं। उनके साथ बजरंग पुनिया भी ग्रैंड ओल्ड पार्टी में शुक्रवार को शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने रेसलिंग में हार नहीं मानी। उसी प्रकार वह अपने नए सियासी करियर में भी हार नहीं मानेंगी। 

इस दौरान महिला रेसलर्स के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न के मुद्दे का जिक्र करते हुए फोगाट ने कहा, "जो लड़ाई थी वह खत्म नहीं हुई है, कोर्ट में हमारा केस चल रहा है। वह लड़ाई भी हम जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा, "खेल में जैसे हमने कभी हार नहीं मानी वैसे ही इस नए प्लेटफॉर्म(पार्टी में) पर भी हम हार नहीं मानेंगे... अपने लोगों के बीच में रहेंगे, दिल से मेहनत करेंगे... मैं कहना चाहूंगी आपकी बहन आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी..."

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट की हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। आज दोनों पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा और 8 अक्तूबर को नतीजे घोषित होंगे। वर्तमान वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। 

ईसीआई ने यहां चुनाव की तारीख को 1 अक्तूबर से बढ़ाकर 5 अक्तूबर, 2024 कर दिया है। तदनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 4 अक्तूबर से बढ़ाकर 8 अक्तूबर, 2024 कर दिया है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019विनेश फोगाटबजरंग पूनियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम