लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में मंदिर के जीर्णोद्धार के समय ग्रामीणों को मिला सोना

By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:23 IST

Open in App

कांचीपुरम (तमिलनाडु), 13 दिसंबर एक मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान ग्रामीणों को ‘प्राचीन सोना’ मिला जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया और रविवार को सरकारी खजाने में जमा करा दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उतीरामेरूर में ग्रामीण खुद ही भगवान शिव के मंदिर के जीर्णोद्धार में लगे हुए थे, जिस दौरान करीब आधे किलोग्राम वजन का ‘सोने का सामान’ गर्भगृह की ओर जाने वाली सीढ़ियों के नीचे मिला।

सूचना मिलने पर अधिकारी मंदिर में पहुंचे और वे चाहते थे कि सोना सरकार को सौंप दिया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु और स्थानीय लोग इसे नहीं देना चाहते थे क्योंकि वे जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद सोने को उसी स्थान पर लगाना चाहते थे, लेकिन अधिकारी इसे लेने पर अड़े हुए थे।

वार्ता विफल होने के बाद अधिकारियों ने पर्याप्त संख्या में गांव में पुलिस बल को तैनात किया और लोगों के विरोध के बीच उन्होंने इसे जब्त कर लिया, एक बॉक्स में इसे पैक किया और फिर सील करके ले गए।

ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर कई सदी पुराना है और समझा जाता है कि चोल काल का है।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ‘‘मंदिर की सीढ़ियों के नीचे सोना लगाना शुभ माना जाता है और बहुत पहले से यह परंपरा चली आ रही है।’’

उन्होंने कहा कि चूंकि सोना मंदिर का है इसलिए अधिकारियों को इसे जब्त करने का अधिकार नहीं है और पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों को इस महंगी धातु को ले जाने से रोका गया।

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने प्राप्त वस्तु का सत्यापन किया है (कि क्या यह सोना और सदियों पुराना है) तो राजस्व संभागीय अधिकारी विद्या ने कहा कि ‘यह सोने जैसा दिख रहा है।’

वजन तथा सोने के सिक्का या आभूषण के रूप में होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लोगों के विरोध के कारण इसका पूर्ण आकलन नहीं किया जा सका।

उन्होंने कहा, ‘‘सोने को खजाने में जमा करा दिया गया है।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोना का वजन ‘‘सूचना के मुताबिक करीब 565 ग्राम है’’ और राजस्व अधिकारी निर्णय करेंगे कि सोना मंदिर को वापस करना है अथवा नहीं।

उतीरामेरूर यहां से करीब 40 किलोमीटर और चेन्नई से 90 किलोमीटर दूर मंदिरों का शहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू