लाइव न्यूज़ :

विजयन ने आईयूएमएल के धर्मनिरपेक्ष रुख पर उठाया सवाल, लीग ने आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:14 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 27 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को आरोप लगाया कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) कई मुद्दों पर सांप्रादयिक रुख अपना रही है। हालांकि, आईयूएमएल नेतृत्व ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी दक्षिणी राज्य की धर्मनिरपेक्ष छवि की ‘खूबसूरती’ को बरकरार रखने में उसके योगदान को नजर अदांज नहीं कर सकता।

जब विजयन ने आरोप लगाया कि आईयूएमएल इन दिनों जमात-ए-इस्लामी और पापुलर फ्रंट के नारों को आगे बढ़ा रही है तो आईयूएलएल के प्रमुख नेता और सांसद पीके कुन्हालीकुट्टी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने लंबे समय से चले आ रहे धर्मनिरपेक्ष रुख से समझौता नहीं किया है।

कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) जिसका घटक आईयूएमएल है और भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए विजयन ने कहा कि दक्षिणपंथी ताकतों को अब भी इस तथ्य का सामना करना है कि मार्क्सवादी पार्टी की सरकार लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आई है। इसलिए वे वाम सरकार के खिलाफ गलत दुष्प्रचार कर रही हैं और यहां तक कि छोटे से मुद्दे का भी सांप्रदायिकरण कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यूडीएफ, भाजपा, जमात-ए-इस्लामी और ऐसे सभी समूह सरकार के खिलाफ एक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर मामलों को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश राज्य में देखी गई है। विजयन ने कहा कि हाल में ‘लव जिहाद’ और ‘हलाल’ विवाद में ‘‘ राजनीतिकृत सांप्रदायिकता’’देखने को मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘आईयूएमएल की पूर्व में जमात-ए-इस्लामी और पापुलर फ्रंट के साथ समझ थी लेकिन अब इसमें बदलाव आया है और देखा जा रहा है कि वह इन दोनों संगठनों के नारे को आत्मसात कर रही है। जो उस पार्टी में शांति चाहते हैं उन्हें इस रुख के खिलाफ बाहर आना चाहिए।’’

हालांकि, कुन्हालीकुट्टी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केरल के विकास और उपलब्धि का श्रेय आईयूएमएल को भी जाता है जिसका राज्य दावा कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि आईयूएमएल वह पार्टी नहीं है जो अलगाववाद को बढ़ाती है बल्कि वह अपनी राजनीतिक गतिविधियों से धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है