लाइव न्यूज़ :

विजय रुपाणी का इस्तीफा, हार्दिक पटेल बोले-गुजरात की साढ़े छह करोड़ जनता ने सरकार बदलने का मन बनाया है...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 11, 2021 20:06 IST

Vijay Rupani Resigns: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्य में विधानसभा चुनाव होने से लगभग सवा साल पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।​​​​​​​ पीएम मोदी और अमित शाह की विफलता को दिखाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य के मुख्यमंत्री के पद से रुपाणी ने किन कारणों से इस्तीफा दे दिया।

Vijay Rupani Resigns: कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि अब गुजरात को ‘भाजपा से मुक्ति दिलाने’ का समय आ गया है।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि उसने भले ही मुख्यमत्री बदला हो, लेकिन गुजरात की जनता ने सरकार बदलने का मन बनाया है।

पटेल ने एक वीडियो के माध्यम से जारी बयान में यह आरोप भी लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने सिर्फ मुख्यमंत्री बदला है, लेकिन गुजरात की साढ़े छह करोड़ जनता ने सरकार बदलने का मन बनाया है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘पिछले कई वर्षों से चली आ रही भाजपा की गलत नीतियों के कारण लोग दुखी हैं। लाखों नौजवान बेरोजगार हुए हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल है। गांव और किसान परेशान हैं। ऐसे समय जनता सिर्फ मुख्यमंत्री का बदलना नहीं, बल्कि सरकार बदलना चाहती है।’’

हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया, ‘‘सब जानते हैं कि कोरोना महामारी के समय गुजरात में क्या हुआ। इस स्थिति के लिए सिर्फ भाजपा की सरकार जिम्मेदार थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस्तीफा दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात की जनता ने तय कर लिया है कि अब भाजपा को मौका नहीं देना है। कांग्रेस जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक लड़ेगी और काम करेगी।’’ कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी के इस्तीफा देने के बाद शनिवार को दावा किया कि इस घटनाक्रम से विभिन्न राज्यों में भाजपा की अंदरुनी लड़ाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की विफलता सामने आई है।

गांधी-पटेल की कर्मभूमि से कुटिल भाजपा एवं उसके नेतृत्व से मुक्त दिलाने का समय आ गया है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘‘त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, बी एस येदियुरप्पा के बाद अब, विजय रूपाणी भी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल होंगे।

टॅग्स :कांग्रेसBJPविजय रुपानीहार्दिक पटेलगुजरातRandeep Singh Surjewala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी