लाइव न्यूज़ :

विजय गोखले ने विदेश सचिव का पदभार संभाला, विदेश सचिव ने ट्वीट कर दी जानकारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 29, 2018 14:56 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, "भारतीय विदेश सेवा के 1981 बैच के अधिकारी श्री विजय गोखले ने भारत के विदेश सचिव का पदभार आज (सोमवार को) सुबह संभाल लिया।

Open in App

विजय गोखले ने सोमवार को विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। गोखले ने एस. जयशंकर का स्थान लिया है। विजय गोखले 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, "भारतीय विदेश सेवा के 1981 बैच के अधिकारी श्री विजय गोखले ने भारत के विदेश सचिव का पदभार आज (सोमवार को) सुबह संभाल लिया। "विदेश सचिव बनने से पहले गोखले विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जयशंकर के कार्यकाल को बीते साल एक साल का विस्तार दिया गया था, जो रविवार को समाप्त हुआ। गोखले राजनयिक के तौर पर हांगकांग, हनोई, बीजिंग व न्यूयॉर्क में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वह विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उप सचिव (वित्त), निदेशक (चीन व पूर्व एशिया) व संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

वह मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर जनवरी 2010 से अक्टूबर 2013 तक, जर्मनी में भारत के राजदूत के तौर पर अक्टूबर 2013 से जनवरी 2016 तक और चीन में देश के राजदूत के तौर पर जनवरी 2016 से अक्टूबर 2017 तक सेवाएं दे चुके हैं।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण