लाइव न्यूज़ :

Vidisha Parliamentary Constituency: 'मामा', शिवराज 5 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस काफी दूर

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 13:40 IST

Vidisha Parliamentary Constituency: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान(मामा) को विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देविदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैंदोपहर 1.30 बजे तक 775514 वोट मिले कांग्रेस के उम्मीदवार काफी दूर छूटे

Vidisha Parliamentary Constituency: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान(मामा) को विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया। इस सीट से मामा ने भारी बढ़त बनाई है। भारतीय चुनाव आयोग के द्वार जारी रुझानों के अनुसार, दोपहर 1.32 तक शिवराज सिंह चौहान को 775514 वोट मिले हैं। वह 575349 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

वह सुबह के शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा को 200165 वोट मिले। यहां बताते चले कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की थी। लेकिन, उन्हें सीएम नहीं बनाया गया। बीजेपी ने मोहन यादव को मध्यप्रदेश का सीएम बनाया।

लेकिन, बीजेपी के दिग्गज नेता को बीजेपी ने लोकसभा का टिकट दिया। पीएम मोदी नरेंद्र मोदी भी विदिशा लोकसभा चुनावी सभा करने आए तो उन्होंने कहा कि शिवराज उनके पुराने मित्र हैं, और वह उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए आए हैं। शिवराज की लोकप्रियता और उनके कामों पर जनता ने उन्हें बंपर वोट दिए हैं। शिवराज बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 

एक जून को सातवें चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हुए। एक जून को शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल आए। अधिकतर एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिखी। लेकिन, दूसरी तरफ इस एग्जिट पोल से इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किनारा कर लिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि वह एग्जिट पोल के आंकड़ों को नहीं मानते।

आम आदमी पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि 4 जून को 295 सीट जीतकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। वहीं, 4 जून को जब परिणाम का पिटारा खुला तो इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सुबह के रूझानों के अनुसार, कभी एनडीए तो कभी इंडिया गठबंधन आगे दिखा।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए